बिहार सरकार का खिलाड़ियों को सौगात, पहली जनवरी से खुलेगा सक्षम उड़ान योजना का पोर्टल

बिहार सरकार का खिलाड़ियों को सौगात, पहली जनवरी से खुलेगा सक्षम उड़ान योजना का पोर्टल

पटना  :  नये साल में नीतीश सरकार खिलाड़ियों के लिये खुशखबरी देने जा रही है। जिसके तहत सक्षम उड़ान योजना का पोर्टल एक जनवरी से खोल दिया जायेगा। योजना के तहत खिलाड़ियों को 5 लाख रूपये से लेकर 20 लाख रूपये तक स्कॉलरशिप दिया जायेगा।

एकल और समुह में टॉप 8 से टॉप 4 आनेवाले खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन 

आवेदक खिलाड़ी एक से 15 जनवरी के बीच आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नेशनल लेवल या फिर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडलिस्ट, इंडिविजुअल गेम्स में टॉप-8 में आने वाले खिलाड़ी और ग्रुप गेम्स में टॉप-4 में आने वाली टीम के खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को 5 लाख रूपये तक का स्कॉलरशिप बिहार सरकार की ओर से दी जायेगी। वहीं उड़ान स्कॉलरशिप को लेकर इंटरनेशनल लेवल में मेडलिस्ट या फिर उसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख तक सालाना स्कॉलरशिप दी जायेगी।

पहले से जारी है मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना

गौरतलब हो कि बिहार में सरकार खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने को लेकर खिलाड़ियों का चयन कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भेज कर निखारने का प्रयास करती है। उनके समुचित प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करती है। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को मेडल लाओं नौकरी पाओ योजना के तहत सरकार नौकरी भी दे रही है।

ये भी पढ़े :  चीनी नहीं, फिर भी मिठास भरपूर! क्या आपने कभी नीरा से बनी मिठाईयों का स्वाद चखा है?

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...