राज्य के विकास को नई गति देने हेतु सरकार व TCF के बीच 3 वर्षीय रणनीतिक साझेदारी

पटना : बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग और The Convergence Foundation (TCF) के बीच राज्य के समग्र विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से तीन वर्षों की एक रणनीतिक साझेदारी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह साझेदारी बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की गरिमामयी मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस साझेदारी में योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार, सचिव कंवल तनुज, संयुक्त सचिव रविश किशोर, उप निदेशक अशोक कुमार तिवारी, वरीय अनुसंधान पदाधिकारी शिप्रा, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम शंकर, सहायक निदेशक श्रुति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह साझेदारी राज्य सरकार की ‘विकास एवं वृद्धि’ की प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए की जा रही है

The Convergence Foundation की तरफ से प्रवीण खांगटा (TCF), अदिति एल्हंस – (APAG), नरेंद्र (Atithi), गोपाल कृष्णन नायर (CSBC), पल्लवी ढल (CSBC), कमलनाथ झा (CSF) और आदित्य तिवारी (TCF) उपस्थित थे। यह साझेदारी राज्य सरकार की ‘विकास एवं वृद्धि’ की प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए की जा रही है। इस समझौता के अंतर्गत टीसीएफ राज्य सरकार को नीति निर्माण, सुधारों के क्रियान्वयन तथा प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग प्रदान करेगा। यह सहयोग TCF द्वारा प्रत्यक्ष रूप से अथवा उसके पोर्टफोलियो आधारित संगठनों एवं अन्य अग्रणी विशेषज्ञ संस्थाओं के माध्यम से, Pro-Bono आधार पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

TCF 1 22Scope News

इस साझेदारी के प्रमुख फोकस क्षेत्र निम्नलिखित होंगे

निवेश सुधार, विनियमन में सरलीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश आकर्षण एवं निर्यात प्रोत्साहन के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण को सुदृढ़ करना। क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक योजनाओं का निर्माण। पर्यटन नीति एवं रणनीति का विकास, गंतव्य ब्रांडिंग, सुशासन व साझेदारियों पर विशेष जोर। सरकारी योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी हेतु राज्य की क्षमता का सुदृढ़ीकरण, डेटा सिस्टम एवं साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मजबूत करना तथा स्वच्छ वायु रणनीतियों के डिजाइन एवं क्रियान्वयन में सहयोग। मानव पूंजी विकास के क्षेत्र में बिहार सरकार को रणनीतिक समर्थन, जिसमें शिक्षा, खेल, रोजगार योग्यता, कौशल विकास और विदेशों में रोजगार के अवसर शामिल हैं।

TCF 2 22Scope News

यह साझेदारी बिहार के आर्थिक, सामाजिक व संस्थागत विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

इसके अतिरिक्त, टीसीएफ राज्य के मुख्य सचिव, बिहार द्वारा समय-समय पर चिन्हित अन्य उभरते प्राथमिक क्षेत्रों में भी, अपनी क्षमता के अनुरूप, प्रत्यक्ष रूप से अथवा अपने साझेदार संगठनों के नेटवर्क के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा। इस सहयोग के अंतर्गत टीसीएफ द्वारा मुख्य सचिव कार्यालय से संबद्ध एक रिसर्च एवं स्ट्रैटेजी यूनिट की स्थापना की जाएगी, जो राज्य के विभिन्न विभागों, नेतृत्व तथा प्रमुख हितधारकों के साथ आपसी समन्वय में कार्य करते हुए प्राथमिक क्षेत्रों में नीति एवं रणनीति संबंधी सहयोग प्रदान करेगी। योजना एवं विकास विभाग का मानना है कि यह साझेदारी बिहार के आर्थिक, सामाजिक एवं संस्थागत विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा ने उद्योग विभाग सभागार में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, निदेशक व सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक…

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...