मिलर स्कूल पहुंचे नितिन नवीन, लगे जय श्रीराम के नारे, कहा- पाटलिपुत्र की इस भूमि ने हमेशा दी है नई ऊर्जा व नई क्रांति

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका भव्य व जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह पटना एयरपोर्ट से करीब छह किलोमीटर लंबे मेगा रोड शो किया। इसके बाद वह मिलर हाईस्कूल के ग्राउंड पहुंचे वहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। मिलर हाईस्कूल में उनके स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

मैं सर्वप्रथम पूरे शीर्ष नेतृत्व को इस मंच से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं – नितिन नवीन

अपने संबोधन में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पाटलिपुत्र की इस भूमि ने हमेशा नई ऊर्जा को नई क्रांति दी है। आज उस पर पार्टी ने और हमारे नेता लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित हमारे सभी शीर्ष नेतृत्व ने जो बिहार पर भरोसा किया है और मुझ पर भरोसा किया है। मैं सर्वप्रथम पूरे शीर्ष नेतृत्व को इस मंच से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Nitin Navin Milar 1 22Scope News

नितिन नवीन ने कहा- आज के इस व्यापक कार्यक्रम के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मैं तहेदिल से प्रणाम करता हूं

उन्होंने कहा कि आज के इस व्यापक कार्यक्रम के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मैं तहेदिल से प्रणाम करता हूं, आप सभी को नमन करता हूं। आप लोगों ने बिहार को प्रचंड जीत दी है और पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व ने जो परचम लहराया, उस जीत के प्रकाश से बिहार आगे बढ़ रहा है। इस जीत का ही नतीजा है कि जो अभी अन्य राज्यों में चुनाव हुए हैं, चाहे महाराष्ट्र का चुनाव हो, चाहे अरुणाचल का चुनाव हो, गोवा का चुनाव हो… उन सभी चुनावों में भाजपा का परचम लहरा रहा है। अब ये जीत बंगाल से लेकर केरल तक जाएगी, भगवा हर जगह लहराएगा।

Nitin Navin Milar 3 1 22Scope News

मैं अपने पिताजी स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को जरूर याद करना चाहूंगा – कार्यकारी अध्यक्ष

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज मैं अपने पिताजी स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को जरूर याद करना चाहूंगा। चूंकि राजनीति उन्होंने मुझे जरूर विरासत में दी, लेकिन जिस वटवृक्ष के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जोड़ा, मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे उंगली पकड़कर कार्यकर्ताओं ने सिखाया, इसलिए मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि राजनीति में शॉर्ट-कट के लिए कोई जगह नहीं है, राजनीति लॉन्ग रन का काम है। इसलिए धैर्यपूर्वक काम करिए, निश्चित रूप से भाजपा आपको बूथ से उठाकर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा देगी। आप बस अपने काम पर विश्वास कीजिए। जिस तरह बिहार से हमें मैंडेट मिला है, तो हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। ये जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का समय है। इसलिए हम सभी को मेहनत करनी पड़ेगी।

Nitin Navin Milar 2 22Scope News

पंचायत से पार्लियामेंट तक हमें परचम लहराना है – कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक हमें परचम लहराना है। इसलिए बिहार के पंचायत चुनाव के लिए हमें अभी से ही लग जाना है और बिहार को विकसित बिहार बनाना है। एक राहुल बाबा हैं, जो जर्मनी की जमीन पर जाकर देश को अपमानित कर रहे हैं। उनकी एक प्रथा है- देश में रहेंगे तो देश के संविधान को गाली देंगे, चुनाव आयोग को गाली देंगे और जब देश के बाहर जाते हैं तो देश को ही गाली देते हैं। अब ऐसे लोगों को सजा देने का समय आ गया है और बिहार ने ऐसे लोगों को सजा देने का काम किया है।

यह भी देखें :

Nitin Navin Milar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : नितिन नवीन का मेगा रोड शो शुरू, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह…

अंशु झा और अमित झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img