Advertisment

1.61 करोड़ की लागत से होगा सारठ–देवघर NH-114 सड़क निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Sarath: जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सारठ–देवघर मुख्य सड़क (NH-114) से तैलेरिया गांव तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। यह सड़क करीब दो किलोमीटर लंबी होगी, जिस पर 1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण का शिलान्यास जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने किया।

ग्रामीण विकास को मिली रफ्तार:

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वागीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को बेहतर सड़कों से जोड़ा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देती हैं।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह:

इस अवसर पर सड़क निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। सड़क निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने के बाद क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्टः हरे कृष्ण मिश्र

 

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...