जलापूर्ति शिकायतों के समयबद्ध समाधान में लापरवाही पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई, एक कार्यपालक अभियंता व 4 सहायक अभियंता निलंबित

पटना : जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा एक बार फिर बड़ी कारवाई करते हुए एक कार्यपालक अभियंता एवं चार सहायक अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय समीक्षा में यह पाया गया कि इन अभियंताओं द्वारा जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक निष्पादन नहीं किया गया।

‘विभागीय आदेशों की अवहेलना, कार्य निष्पादन में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आधार पर निलंबन का निर्णय लिया गया है’

निलंबित अभियंताओं में दरभंगा के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार झा, लालगंज के सहायक अभियंता राकेश कुमार रंजन, सीतामढ़ी के सहायक अभियंता महेश कुमार, पुपरी के सहायक अभियंता (यांत्रिक) मनीष कुमार प्रियदर्शी और लहेरियासराय के सहायक अभियंता शिव कुमार शामिल हैं। इनके विरुद्ध विभागीय आदेशों की अवहेलना, कार्य निष्पादन में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आधार पर निलंबन का निर्णय लिया गया है।

विभाग लगातार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है – मंत्री संजय कुमार सिंह

इस संबंध में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग लगातार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए शून्य सहनशीलता लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण जनता को जलापूर्ति समय पर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी अधिकारी या संवेदक द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा तुरंत कड़ा कदम उठाया जाएगा।

यह भी पढ़े : मंदिर, म्यूजियम, मैदान व मिशन साइंस, बिहार की यह नई तस्वीर आपने देखी है?…

अंशु झा की रिपोर्ट

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...