पहले रेकी फिर लूट की कोशिश, पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा

बोकारो : पहले रेकी फिर लूट की कोशिश, पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा- चास पुलिस ने

एक लूटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा है.

पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में सोहेब, शकील और अदनाम शामिल है.

इनमें दो चास थाना क्षेत्र का रहनेवाला है, जबकि एक बालीडीह का रहनेवाला है.

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन पूर्व नन्दुआ थान में रहनेवाले

लोकनाथ सिंह के यहां ये तीनों अपराधी

पानी की मांग करते हुए घर के अंदर प्रवेश कर लूटपाट की कोशिश की थी,

लेकिन गृहस्वामी द्वारा हल्ला मचाने पर ये बाइक पर सवार भाग गए थे.

गृहस्वामी ने अहम जानकारी देते हुए पुलिस को बताया वो जो पिस्तौल लहरा रहे थे वो नक़ली प्रतीत हो रहा था.

मिल मालिक को हुआ था शक

पुलिस इस जानकारी पर गिरोह को दबोचने में लगी थी कि चास थाना क्षेत्र की चीरा चास स्थित सहेली ऑयल मिल के पास मिल की रेकी में ये अपराधी आयल मिल के पास ये लगातार चक्कर लगा रहे थे. इनकी गतिविधियों पर मिल मालिक को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं तीनों अपराधी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इन तीनों को धर दबोचा. पुलिस ने इनके पास से एक धारदार हथियार, दो नक़ली पिस्तौल कुछ नशे की गोलियां तथा गांजे से भरा सिगरेट भी बरामद किया है. थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं. अभी दिसम्बर माह में जेल से निकलने के बाद फिर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे थे.

राज्यस्तरीय मज़दूर यूनियन का सम्मेलन आयोजित

mazdoor 22Scope News

बोकारो : बोकारो में झारखंड क्रांतिकारी मज़दूर यूनियन का 11वां राज्यस्तरीय सम्मेलन नगर के बिरसा आश्रम में आयोजित की गई. सम्मेलन में राजभर से आये मज़दूरों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर जहां चर्चा हुई, वहीं उनके जीवनस्तर को और बेहतर बनाने सहित कई प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि आज मज़दूरों का शोषण सबसे अधिक हो रहा है. केंद्र सरकार द्वारा लाये गए मज़दूर कानून को भी यूनियन नेताओं ने आड़े हाथों लिया. मीडिया से बात करते हुए यूनियन के महामंत्री गौतम मोदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो मज़दूर नेता को सरकार अपना निशाना बना रही है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

रामचन्द्र चंद्रवंशी ने पुलिस भवन निर्माण में गड़बड़ी का उठाया मामला

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...