Advertisment

पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को दबोचा, एक चकमा देने में कामयाब

गिरिडीह :  दो शातिर साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गुरुवार को साइबर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने पौने दो लाख रुपये नगद, दो बाइक, कई सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया । जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें बेगाबाद के बांसजोर गांव का रहने वाला सिंटू मंडल और देवघर के मरमोगुंडा इलाके का रहने वाला मोहम्मद दिलदार अंसारी है। पुलिस तीसरे अपराधी हुसैन को नहीं पकड़ सकी। पालोजोरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव का रहने वाला हुसैन पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने में सफल रहा।

तीनों अपराधी मिलकर लोगों के खाते से उड़ाते थे पैसा  

पुलिस के मुताबिक तीनों अपराधी मिलकर लोगों के खाते से पैसा उड़ाने का काम करते थे। साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने बताया कि दिलदार अंसारी सिम कार्ड बेचने का धंधा करता है। वो आठ दर्जन सिम कार्ड लेकर सिंटू मंडल को पहुंचाने आया था। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली । इसके साइबर पुलिस बेंगाबाद थाना पुलिस के साथ धावा बोल दिया। पुलिस के मुताबिक ये लोग खाताधारकों को लालच देकर एक लिंक भेजते थे जिसे ओपन करने के बाद खाते से पैसा निकल जाता था।

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...