पुलिस ने बैंक लूट की घटना का किया उद्भेदन, 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक संगठित आपराधिक गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी अपराधियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. बीते दिनों 4 जनवरी को सरैया थाना क्षेत्र के बसैथा बाजार स्थित पीएनबी बैंक की लूट की घटना को अंजाम देने के ही दौरान तीन अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. जिसमें पूछताछ के बाद 2 और अपराधियों को एसएसपी जयंतकांत ने धड़ दबोचा है.

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पकड़े गए और सभी अपराधी बैंक लूट की घटना को अंजाम देते थे और इन अपराधियों ने पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर और मोतिहारी में कई बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है. बसैठा बाजार के पीएनबी शाखा से 6.24 लाख रुपए की लूट हुई थी, जिसमें 35 हजार रुपए को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

रिपोर्ट : विशाल

पहले रेकी फिर लूट की कोशिश, पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...