पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जमुई : जमुई में नक्सलियों की गतिविधि में भारी गिरावट आ चुकी है। माना जा रहा है की जमुई जिले में नक्सलियों का सूपड़ा साफ हो चूका है। ऐसे में जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से बड़ी सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वहीं नक्सली है जिसका हाथ पूर्व में झाझा स्टेशन पर हुए हथियार लूटकांड में था।

मृतक नक्सली लखन यादव चिलकाखार गांव का रहने वाला था

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नक्सली लखन यादव चिलकाखार गांव का रहने वाला था और फिलहाल ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवन यापन करता था। घटना की सूचना के बाद जमुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। इस मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व नक्सली कमांडर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर साक्ष्य और सबूत इकट्ठा कर लिया गया है। फिलहाल मृतक पूर्व नक्सली के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस जांच में जुटी है और जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

साला लखन 2 व्यक्तियों के साथ पास के ही गांव बाराटांड मोटरसाइकिल से गया था – बहनोई टुनटुन यादव

वहीं मृतक के बहनोई टुनटुन यादव ने बताया कि उनका साला लखन यादव दो व्यक्तियों के साथ पास के ही गांव बाराटांड मोटरसाइकिल से गया था। जिसके कुछ समय बाद ही उनकी हत्या की सूचना मुझे फोन से मिली। फिलहाल मामले में जमुई पुलिस नक्सली एंगल को सिरे से नकार रही है और जांच की बात कह रही है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है। अब देखना लाजिमी होगा की कबतक जमुई पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर पाती है।

यह भी पढ़े : Patna–Howrah Main Line Accident: मालगाड़ी के 6 डब्बे नदी में गिरे, ट्रेन Movement पूरी तरह बाधित…

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img