शादी को लेकर श्रेयसी ने कहा- सही समय आने पर किया जाएगा फैसला, सबको मिलेगा निमंत्रण…

पटना : बिहार सरकार की खेल मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक श्रेयसी सिंह ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने व्यक्तिगत जीवन और शादी को लेकर खुलासा किया। मंत्री श्रेयसी ने कहा कि अगर उन्हें सही जीवनसाथी मिलता है तो उनकी शादी अवश्य होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज की परंपरा और व्यवस्था का पालन सभी को करना चाहिए।

उनकी शादी का फैसला सही समय आने पर ही किया जाएगा – मंत्री श्रेयसी सिंह

श्रेयसी सिंह ने कहा कि उनकी शादी का फैसला सही समय आने पर ही किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि जैसे ही शादी तय होगी, सभी को शादी का निमंत्रण दिया जाएगा। उनका यह बयान बिहार में चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि वे न केवल खेल मंत्रालय में अपनी जिम्मेदारियों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी स्पष्ट और सहज शैली के लिए भी लोगों की नजरों में रहती हैं।

सही व्यक्ति मिलने पर लिया जाएगा शादी का फैसला – श्रेयसी सिंह

खेल मंत्री ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब सोशल मीडिया और जनता में उनके व्यक्तिगत जीवन को लेकर जिज्ञासा बढ़ी हुई थी। उन्होंने मीडिया के सामने यह स्पष्ट कर दिया कि शादी उनके लिए व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण निर्णय है, जिसे केवल सही समय और सही व्यक्ति मिलने पर ही लिया जाएगा।

मंत्री श्रेयसी ने कहा- समाज के रीति-रिवाजों का सम्मान करना बहुत जरूरी

श्रेयसी सिंह ने यह भी जोड़ा कि समाज की परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करना बहुत जरूरी है। उनके इस बयान से यह साफ हो गया कि वे अपने निजी जीवन को भी समाज की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानती हैं और इसे ध्यान में रखते हुए ही कोई कदम उठाएंगी। इस तरह, खेल मंत्री ने न केवल अपनी भावनाओं को स्पष्ट किया बल्कि यह संदेश भी दिया कि उनका व्यक्तिगत जीवन भी समाज की व्यवस्था और परंपरा के अनुरूप ही आगे बढ़ेगा। उनके इस बयान के बाद जनता और मीडिया दोनों में इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े : पद्म श्री सायना नेहवाल ने की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात, खेल और खिलाड़ियों के विकास पर हुआ विचार विमर्श…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img