खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकास भवन स्थित अपने कक्ष में ग्रहण किया पदभार

पटना : बिहार में नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 25 नवंबर को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही नए मंत्रियों की तरफ से पदभार भी ग्रहण किया जा रहा है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकास भवन स्थित अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों से उन्होंने मुलाकात की और विभाग के कार्यों की जानकारी ली।

श्रेयसी सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया

अनुभव पूछे जाने पर श्रेयसी सिंह ने जमुई की जनता, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उन्हें जो सम्मान और समर्थन मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्रेयसी सिंह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध शूटिंग खिलाड़ी रही हैं। वे कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता हैं और भारत का कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रही हैं।

मंत्री श्रेयसी ने कहा- वे स्वयं खेल पृष्ठभूमि से आती हैं

मंत्री ने बताया कि वे स्वयं खेल पृष्ठभूमि से आती हैं और बिहार में खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग की सभी संचालित योजनाओं की समीक्षा शीघ्र ही करेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के प्रयासों के कारण हाल के वर्षों में खेल अवसंरचना के क्षेत्र में राज्य ने नई पहचान बनाई है। बिहार द्वारा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी, मनरेगा के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों ने बिहार को खेल जगत में नई रोशनी में प्रस्तुत किया है।

Minister Shreyasi Singh 1 22Scope News

आने वाले समय में बिहार खेल प्रतिभाओं के लिए देश का अग्रणी राज्य बनेगा – श्रेयसी सिंह

उन्होंने राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजगीर, जिला स्तरीय खेल भवन सह व्यायामशाला सहित वे 14 खेल अवसंरचना परियोजनाएं, जिनकी घोषणा इस वर्ष की शुरुआत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई थी, की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए इन बड़े निवेशों ने राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को अत्यंत सशक्त बनाया है और वे पूरे उत्साह व ईमानदार प्रयासों के साथ इसके विकास में योगदान देने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बिहार खेल प्रतिभाओं के लिए देश का अग्रणी राज्य बनेगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ और अवसर प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : विभागों के बंटवारा के बाद धीरे-धीरे पदभार ग्रहण कर रहे हैं मंत्री

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img