दिशा की बैठक में सांसद ने ली योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कैमूर : कैमूर जिले से खबर है। समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने की। बैठक में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष और नगर निकायों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

MP मनोज कुमार ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

बैठक में सांसद मनोज कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, अबतक हुए कार्य और शेष कार्य को पूरा करने की समय-सीमा की जानकारी ली। सांसद ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

MP Manoj Kumar 1 22Scope News

सांसद ने कहा- जिले में चल रही अधिकांश विकास योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित हैं

सांसद ने कहा कि जिले में चल रही अधिकांश विकास योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित हैं, इसलिए इनका समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना जरूरी है। सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी योजना में देरी या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रामपुर प्रखंड के शिवपुर गांव के पास प्रस्तावित पुलिया निर्माण का मुद्दा भी उठा। सांसद ने बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इस पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था। बाद में आश्वासन मिलने पर लोगों ने मतदान किया था। बैठक में पुलिया निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

MP Manoj Kumar 2 22Scope News

कृषि से जुड़े मुद्दों पर MP ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए

कृषि से जुड़े मुद्दों पर सांसद ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना चाहिए और किसी भी हाल में खाद की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। शिक्षा विभाग को लेकर सांसद ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में कक्षा कक्ष, शुद्ध पेयजल और क्रियाशील शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके।

MP Manoj Kumar 3 22Scope News

सांसद ने जीविका के माध्यम से संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा

इसके अलावा सांसद ने जीविका के माध्यम से संचालित आरएसईटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार से जुड़ सकें। साथ ही एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कर उसे जल्द पूरा कराने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया। अंत में सांसद मनोज कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और विकास योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े : कांग्रेस कार्यालय के बाहर शराब के रेपर मिलने से सियासी हंगामा, MP मनोज राम ने बताया साजिश…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...