कांग्रेस कार्यालय के बाहर शराब के रेपर मिलने से सियासी हंगामा, MP मनोज राम ने बताया साजिश

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ शहर से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस जिला पार्टी कार्यालय शहीद भवन के बाहर कई शराब के रेपर फेंके हुए पाए गए हैं। इस मामले को लेकर सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज राम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी वाले राज्य में खुलेआम शराब मिलना सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

भभुआ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

बताया जा रहा है कि भभुआ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम में सांसद मनोज राम सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में सांसद मनोज राम ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान की अनदेखी हो रही है, जिससे लोकतंत्र खतरे में है। सांसद ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाया जा रहा है।

Kaimur Congress 2 22Scope News

सांसद ने कहा- कांग्रेस पार्टी संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। राहुल गांधी गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों पर चलकर जनता की आवाज बनेंगे। शराब के रेपर मिलने के मामले पर सांसद मनोज राम ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर शराब पीकर रेपर फेंकना विपक्षियों की साजिश है।

यह भी देखें :

बिहार में शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है – कांग्रेस सांसद मनोज राम

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। हकीकत यह है कि राज्य में हर जगह शराब बिक रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के शराब पीने और रोहतास में हुए रोपवे हादसे का जिक्र करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडे, प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी, एनएसयूआई अध्यक्ष आनंद मोहन पटेल और जिला प्रवक्ता सैयद नफीसुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kaimur Congress 1 22Scope News

यह भी पढ़े : स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं ने मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ निकाली पदयात्रा, VB-जीराम जी के खिलाफ लगाए नारे

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...