Advertisment

मुख्यमंत्री ने डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर एवं विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 13.12.38 1 22Scope News

भवन निर्माण सचिव ने दी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी,269 रोचक विज्ञान प्रदर्श,ऑडिटोरियम, 4 डी थियेटर तथा छात्रों एवं शिक्षकों के लिये डोरमेट्री की सुविधा प्रमुख आकर्षण केन्द्र हैं।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 13.12.37 22Scope News

WhatsApp Image 2025 12 30 at 13.12.37 1 22Scope News

साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का आधुनिक केन्द्र

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है। इस साइंस सिटी को विशिष्ट आइडियाज के साथ बनाया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साईंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त श्री अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढे :  मंत्री विजय सिन्हा ने दी अधिकारियों को चेतावनी, बोले सरकारी जमीन नहीं हड़पी जा सकती

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...