धनबाद दौरे में आए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, भूखंड की स्थिति का किया आंकलन

Dhanbad News: झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान (Sanjay Lal Paswan) आज दौरे में धनबाद पहुंचे. अधिकारियों के साथ बैठक करके पुराने फ्लैट, मकान और आवास बोर्ड के भूखंड की स्थिति का आंकलन किया. सर्किट हाउस में उन्होंने मिडिया को बताया कि पूर्व में जमशेदपुर और हजारीबाग का दौरा किया और अब धनबाद में बोर्ड की संपत्तियों का अंकलन करने पहुंचे हैं.

उन्होंने बताया कि धनबाद में भी बोर्ड के तैयार फ्लैट अब लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे. जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो सके. खाली बची जमीन का आवंटन भी लॉटरी और नीलामी के जरिए किया जाएगा. बोर्ड के जर्जर हो चुके आवासो के संदर्भ में कहा कि लोगों से अपील की गई है कि लोग वैसे आवास छोड़े ताकि जान माल की क्षति नहीं हो.

जमीन और फ्लैटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए पासवान ने कहा कि बोर्ड की जमीन और फ्लैटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. जो लोग नोटिस के बाद भी जमीन या मकान खाली नहीं करेंगे उन्हें हटाया जाएगा. अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बोर्ड जल्द ही नई और पुरानी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएगा. उन्होंने बताया आज दिन भर बोर्ड की संपत्तियों के आकलन के लिए निरीक्षण भी करेंगे साथ ही आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता से समुचित जानकारी भी लेंगे.

उन्होंने बताया कि नए लोगों को बसाना और सरकार की योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही अध्यक्ष ने पत्रकारों के लिए आवास आवंटित करने के दिशा में भी जोर दिया है. झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान के साथ धनबाद दौरे में आवास बोर्ड के सचिव भी साथ में हैं.

Giridih News: लंगटा बाबा की समाधि स्थल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मनाई जा रही है 116वीं समाधि वर्षगांठ

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...