Advertisement
Advertisement

‘चालू वित्तीय वर्ष में टिकट बिक्री से आरा जंक्शन ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई’

आरा : आरा जंक्शन ने कमाई के मामलों में बड़े-बड़ों जंक्शनों को पीछे छोड़ दिया है। यात्रियों की भारी भीड़ के बीच आरा जंक्शन रेलवे के लिए किसी राजस्व एक्सप्रेस से कम साबित नहीं हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में टिकट बिक्री से आरा जंक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और राजस्व के मामले में टॉप स्टेशनों की सूची में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ आरा जंक्शन रेलवे के लिए बड़ा राजस्व केंद्र बनकर उभरा है

वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ आरा जंक्शन रेलवे के लिए बड़ा राजस्व केंद्र बनकर उभरा है। हाजीपुर रेलवे जोन द्वारा जारी टॉप स्टेशनों की सूची में आरा जंक्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्व के मामले में आठवां स्थान हासिल किया है। चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक आरा जंक्शन से रेलवे को 115 करोड़ 90 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है।

Ara Station 1 22Scope News

आरा जंक्शन से UTS के माध्यम से 33 करोड़ 34 लाख और PRS के जरिए 81 करोड़ 55 लाख की कमाई हुई है

वहीं आंकड़ों के अनुसार, आरा जंक्शन से यूटीएस के माध्यम से 33 करोड़ 34 लाख रुपए और पीआरएस के जरिए 81 करोड़ 55 लाख रुपए की कमाई हुई है। इसी अवधि में करीब 12 करोड़ 76 लाख से अधिक यात्रियों ने यहां से यात्रा की है। खास बात यह है कि राजस्व के मामले में आरा जंक्शन ने पाटलिपुत्र स्टेशन को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, इतनी बड़ी कमाई के बावजूद यात्री सुविधाओं के मामले में आरा जंक्शन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। न पर्याप्त प्रतीक्षालय हैं और न ही साफ-सुथरे शौचालय है।

Ara Station 2 22Scope News

प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने से हादसों का खतरा भी बना रहता है

वहीं प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने से हादसों का खतरा भी बना रहता है। राहत की बात यह है कि आरा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में स्थानीय अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि राजस्व तक तो ठीक है लेकिन स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं है। पीने का पानी की सुविधा नहीं है, स्वचालित सीढ़ी ज्यादातर बंद रहती है, यहां लेकिन जीआरपी की मदद से बाइक में चैन सिक्कड़ लगाया जाता है और जाम लगाया जाता है, जब डीआरएम आएंगे तो सब साफ हो जाता है।

Ara Station 3 22Scope News

यह भी पढ़े : पॉक्सो एक्ट व बाल संरक्षण पर जिला स्तरीय समन्वय बैठक, प्रभावी कार्रवाई पर दिया गया जोर…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...