Advertisment

Cold wave wreaks havoc in Jharkhand: माइनस 0.5 डिग्री तक गिरा पारा, रांची समेत 6 जिलों में यलो अलर्ट

Cold wave wreaks havoc in Jharkhand माइनस 0.5 डिग्री तक गिरा पारा, रांची समेत 6 जिलों में यलो अलर्ट झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी। खूंटी में 2.1 डिग्री, मैक्लुस्कीगंज में माइनस 0.5 डिग्री, रांची सहित 6 जिलों में यलो अलर्ट।


Cold wave wreaks havoc in Jharkhand रांची: झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तापमान में तेज गिरावट के साथ घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस 0.5 डिग्री तक लुढ़क गया। रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। सुबह के समय खेतों, पुआल और घरों की छतों पर जमी ओस बर्फ जैसी परत में बदल गई।

Cold wave wreaks havoc in Jharkhand:तापमान में तेज गिरावट, कई जिलों में 5 डिग्री से नीचे पारा

पिछले 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। चाईबासा में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक गिरा, जबकि डालटनगंज में 4.9 और देवघर में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। खूंटी 2.1, लोहरदगा 3.7, डालटनगंज 4.1, सिमडेगा 5.2, हजारीबाग 5.5 और पश्चिमी सिंहभूम 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के संकेत हैं।


Key Highlights

  • खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री, मैक्लुस्कीगंज में माइनस 0.5 डिग्री

  • रांची समेत 6 जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट

  • चाईबासा में 24 घंटे में 6.8 डिग्री की गिरावट

  • डालटनगंज में विजिबिलिटी घटकर 300 मीटर

  • कोहरे के कारण फ्लाइट और ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं


Cold wave wreaks havoc in Jharkhand:कोहरे का असर, दृश्यता घटी और यातायात प्रभावित

शीतलहर के साथ घने कोहरे ने सड़कों और परिवहन व्यवस्था को प्रभावित किया। डालटनगंज में विजिबिलिटी 300 मीटर और देवघर में 600 मीटर रिकॉर्ड की गई। सुबह के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। खराब मौसम का असर हवाई और रेल यातायात पर भी दिखा। रांची एयरपोर्ट पर आधा दर्जन से अधिक विमान देरी से पहुंचे। कोलकाता, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई से आने वाली कई उड़ानों की टाइमिंग प्रभावित रही। वहीं नई दिल्ली से आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस करीब 8.30 घंटे की देरी से रांची स्टेशन पहुंची।

Cold wave wreaks havoc in Jharkhand:13 जनवरी तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, यलो अलर्ट लागू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जनवरी तक रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में हुई बर्फबारी के कारण लगातार ठंडी हवा झारखंड पहुंच रही है। इसके चलते 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और धुंध का असर बना रह सकता है। दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का प्रकोप ज्यादा रहेगा।

Highlights

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...