Advertisment

Chaibasa : PCCF परितोष उपाध्याय पहुंचे चाईबासा, हाथी प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले एक सप्ताह से दतैल मस्त हाथी के द्वारा हमले कर लोगों को मारे जाने की घटना के बाद आज PCCF वाइल्डलाइफ परितोष उपाध्याय चाईबासा मुख्यालय पहुंचे और हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए. गौरतलब हो की जंगली दतैल हाथी के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर लोगों को मार रहा है. जिससे अब तक सात दिनों में 17 लोगों की जान ले चुका है.

जबकि कई लोग घायल भी हैं. जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं, हाथी को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बंगाल, उड़ीसा सहित झारखंड की छह टीमें लगी हुई है. इसके बावजूद वन विभाग हाथी को अब-तक ट्रेस नहीं कर पाती है.

एक सप्ताह के अंदर हाथी को ट्रेंकुलाइज कर लिया जायेगा: PCCF

पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ परितोष उपाध्याय ने दावा किया है कि एक सप्ताह के अंदर हाथी को ट्रेंकुलाइज कर लिया जायेगा. जरूरत पड़ी तो दुसरे अभ्यारण में भी शिफ्ट किया जायेगा. अब वन विभाग के दावे में कितनी सच्चाई है समय पर ही पता चल पायेगा. फिलहाल तो हाथी के भय से लोगों के रातों की नींद गायब है हर रात डर और खौफ में गुजर रहा है. चाईबासा से हरि शर्मा की रिपोर्ट…

दंतैल हाथी ने 6 दिनों में ली 16 लोगों की जान,हाथी को काबू में करने में वन विभाग नाकाम

Maiya Samman Yojana Recovery: मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभ लेने...

Maiya Samman Yojana Recovery: प्रशासन ने उन मामलों में सख्त कार्रवाई की है जिनमें 'मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना' के तहत पात्रता नियमों का उल्लंघन...

Kolhan Naxal Operation: कोल्हान में नक्सलियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22...

Kolhan Naxal Operation: झारखंड के कोल्हान और सारंडा इलाकों में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)...

Bihar School Update: बिहार के स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे,...

Bihar School Update: बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों के ढर्रे को पूरी तरह से बदलने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस...