सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में घायल हुए हाथी की इलाज के दौरान मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

Chaibasa: सारंडा जंगल में पिछले 10 दिनों से घायल अवस्था में घूम रहे हाथी की कल देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हाथी IED ब्लास्ट में घायल हुआ था और लगातार खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कल देर शाम वन विभाग और गुजरात की वन्यजीव संरक्षण संस्था वनतारा की मेडिकल टीम ने हाथी को ट्रेंकुलाइज कर दीघा क्षेत्र से जराईकेला लाया था। जहां उपचार शुरू किया गया। मगर इलाज के दौरान ही रात में हाथी ने दम तोड़ दिया।

आज होगा पोस्टमार्टम
वन विभाग की निगरानी में आज हाथी का पोस्टमार्टम किया जाएगा ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। अधिकारियों ने बताया कि हाथी के शरीर में गहरे जख्म थे और कई दिनों तक रक्तस्राव होता रहा, जिससे वह बेहद कमजोर हो चुका था।

वन विभाग और वनतारा की टीम मौके पर थी मौजूद
इलाज के प्रयास में आरसीसीएफ स्मिता पंकज, डीएफओ अभिरूप सिन्हा, वनतारा के डॉ. तेनजिंग समेत कई वनकर्मी लगे हुए थे, लेकिन हाथी की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसे बचाया नहीं जा सका।

 

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...