सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर खाजपुरा शिव मंदिर में भव्य दीपोत्सव, सम्राट भी हुए शामिल

पटना : सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपने गौरवशाली इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को याद करते हुए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026’ के तहत एक राष्ट्रीय अभियान के तहत आज पटना स्थित खाजपुरा शिव मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। ‎सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर आयोजित खाजपुरा शिव मंदिर कार्यक्रम में पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर महादेव से बिहारवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की।

पूर्व बर्बर आक्रांता मुहम्मद गजनी ने पवित्र सोमनाथ मंदिर के विध्वंस का कुत्सित प्रयास किया था – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

उन्होंने इस मौके पर कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व बर्बर आक्रांता मुहम्मद गजनी ने पवित्र सोमनाथ मंदिर के विध्वंस का कुत्सित प्रयास किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रखर नेतृत्व में उसी गौरवशाली इतिहास को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है।‎ इस मौके पर खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव में एक हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपोत्सव कार्यक्रम श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के संरक्षक और विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।

Samrat Chaudhary 1 1 22Scope News

‎कार्यकम के दौरान खाजपुरा शिव मंदिर परिसर को पूरी तरह सजाया जाएगा

कार्यकम के दौरान खाजपुरा शिव मंदिर परिसर को पूरी तरह सजाया जाएगा और एक हजार दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगाएगा, जिससे एक दिव्य और धार्मिक माहौल का अनुभव हुआ। ‎उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि इस आयोजन की परिकल्पना विनाश के स्मरण के रूप में नहीं, बल्कि सहनशीलता, विश्वास और सभ्यतागत आत्म-सम्मान को श्रद्धांजलि के रूप में की गई है। सदियों से, सोमनाथ को बार-बार उन आक्रमणकारियों द्वारा निशाना बनाया गया जिनका उद्देश्य भक्ति के बजाय विनाश था।

Samrat Chaudhary 2 22Scope News

हर बार भक्तों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया – सम्राट चौधरी

हालांकि, हर बार भक्तों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। पुनरुद्धार के इस अटूट चक्र ने सोमनाथ को भारत की सभ्यतागत निरंतरता का एक शक्तिशाली प्रतीक बना दिया। आज सोमनाथ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चिंतन और राष्ट्रीय स्मरण के केंद्र में परिवर्तित हो गया है। ‎उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत के उन वीरों की स्मृति में मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करते रहेंगे।

Samrat Chaudhary 22Scope News

यह भी पढ़े : जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रख-रखाव नीति के संबंध में राज्य स्तरीय मंथन…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img