रामगढ़वा थाना क्षेत्र की घटना
Motihari- रामगढ़वा थाना क्षेत्र के फुलवरिया में मिट्टी धंसने से 10 बच्चियों के दब जाने की खबर आयी है.
मिट्टी धसान की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को निकाला.
इसमें से एक बच्ची की मौत हो चुकी थी,
जबकि अन्य नौ बच्चियां बेहोशी की हालत में निकाली गयी.
ग्रामीणों ने सभी को रामगढ़वा सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने चार बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज (Bettiah Medical College) रेफर कर दिया है.
सिकरहना नदी के किनारे मिट्टी काटने गयी थी लड़कियां
बताया जाता है कि फुलवरिया गांव के वार्ड नंबर 1 की लड़कियां सिकरहना नदी के किनारे मिट्टी काटने गई थी.
जिस जगह पर मिट्टी काटा जा रहा था.
उस स्थान पर पहले से ही सुरंग जैसा बन गया था.
लड़किया उसकी सुंरग में मिट्टी काटने उतर गयी. लड़कियों के सुंरग में उतरते ही मिट्टी भरभरा कर बैठ गया और सभी लड़किया उसमें दब गयी.
इसके बाद बाहर खड़ी लड़कियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया, लड़कियों की चिख पुकार सुन कर ग्रामीणों ने सभी को निकाला.
दो माह बाद होने वाली थी मृतक की शादी
मृत लड़की गुलाइची कुमारी की शादी दो माह के बाद होनी थी.
लेकिन हल्दी लगने के पहले ही उसकी मौत हो गयी.
प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी,रौशनी कुमारी, बेबी खातून का इलाज बेतिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है
.अन्य पांच बच्चियों का स्थानीय स्तर पर इलाज हो रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही
रामगढ़वा थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का पहुंच चुके हैं, उनके द्वारा मृत लड़की का पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है.
रिपोर्ट- बृजेश

















