Advertisement
Advertisement

 Missing Children: केस में पुलिस का बड़ा ऐलान, अंश अंशिका की जानकारी देने पर दो लाख का इनाम

Ranchi Missing Children केस में धुर्वा से लापता अंश और अंशिका की तलाश तेज, सूचना देने वाले को दो लाख का इनाम, सीआईडी ने देशभर में अलर्ट जारी किया


Missing Children : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए मासूम भाई बहन अंश और अंशिका की तलाश में पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बच्चों का पता लगाने के लिए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और अब सूचना देने वाले के लिए इनाम की राशि भी बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

दोनों बच्चे 2 जनवरी 2026 को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से लापता हुए थे। घटना के बाद से पूरे जिले में हाई अलर्ट है और पुलिस कई स्तरों पर बच्चों को ढूंढने में जुटी हुई है।


  1. अंश और अंशिका की जानकारी देने पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित

  2. 5000 से ज्यादा मोबाइल नंबर और 2000 सीसीटीवी फुटेज की जांच

  3. सिटी एसपी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी धुर्वा थाना में डटे

  4. सीआईडी ने देशभर में ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया

  5. बच्चों की पहचान बताने वाले की गोपनीयता रखने का आश्वासन

Missing Children :पांच हजार मोबाइल नंबर और दो हजार सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रांची पुलिस ने तकनीकी जांच को और तेज कर दिया है। अब तक 5000 से अधिक मोबाइल नंबरों का कॉल डंप निकाला जा चुका है और करीब 2000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। जिस दिन बच्चे लापता हुए थे, उस दिन इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा था, जिससे लोगों की आवाजाही और मोबाइल एक्टिविटी काफी ज्यादा थी। इसी वजह से पुलिस को हजारों नंबरों की गहन छानबीन करनी पड़ रही है।

Missing Children : एसपी स्तर के अधिकारी खुद संभाल रहे मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची जिले के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी के साथ साथ शहर के सभी थानों के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी धुर्वा थाना में कैंप कर रहे हैं। लगातार बैठकें हो रही हैं और हर सुराग पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।

Missing Children : सीआईडी ने देशभर में जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस

मासूम भाई बहन की बरामदगी के लिए झारखंड सीआईडी ने देशभर की पुलिस से मदद मांगी है। सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और आईजी को ह्यू एंड क्राई नोटिस भेजा है। इसके तहत सभी थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउसों में दोनों बच्चों की जानकारी प्रसारित कर पूछताछ कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में बताया गया है कि यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 01 वर्ष 2026 दिनांक 3 जनवरी 2026 के तहत दर्ज है। केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 उपधारा दो के तहत दर्ज किया गया है और इसकी जांच की निगरानी सीआईडी कर रही है।

Highlights

Commercial Advertisment

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...

OBC Creamy Layer: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वेतन के आधार...

 सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। अब केवल माता-पिता की वेतन और कृषि आय...

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...