डोमचांच के सिमरिया गांव में तीन बच्चों की डूब कर मौत

470
Advertisment

डोमचांच के सिमरिया गांव में तीन बच्चों की डूब कर मौत

Koderma- डोमचांच के सिमरिया गांव में तलाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूब कर मौत.

Advertisment

बताया जा  रहा है कि तीनों बच्चों तालाब में नहाने में गए थें, नहाने के दौरान बच्चे पानी की गहराई में चले गए. बच्चों को डूबता देखकर आसपास खड़े लोगों ने बचाने की आवाज लगाई. जब तक लोग उसे निकाल पाते, दो बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतक की पहचान पुष्कर कुमार यादव , नीतीश कुमार ,और खुशी कुमारी के रूप में की गई हैं. मृतक नीतीश कुमार गझण्डी गांव से अपने मामा के पास सिमरिया आया हुआ था. फिलहाल पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  घटना की सूचना मिलते डोमचांच थाना घटना स्थल पर पहुँच गयी हैं ,पुलिस ने फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा हैं.  गांव से एक साथ तीन बच्चों की मौत से इलाके में सन्नाटा पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

रिपोर्ट-अमित

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

Advertisement