रील्स बनाने के दौरान बाइक चालक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, चालक समेत युवती हुई जख्मी

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी भाया-भरको मुख्य पथ पर भरको हाईस्कूल के समीप रील्स बनाने के दौरान एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवस्थित बिजली के खंभे में टक्कर मार दिया। घटना में बाइक चालक समेत बाइक पर सवार एक युवती जख्मी हो गई। जख्मी चालक की पहचान मुंगेर जिला के घोरघट कल्याणपुर गांव निवासी दारोगी मंडल का पुत्र नितिश कुमार और युवती की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के बरूण मंडल की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई।

भरको गांव समेत आस पड़ोस के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई

घटना की सूचना मिलते ही भरको गांव समेत आस पड़ोस के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अस्पताल में दिया लेकिन सूचना देने के बाद भी एम्बुलेंस वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर भरको पंचायत के मुखिया दिवाकर झा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घटना की जानकारी डायल-112 नंबर पर दिया। इस दौरान दोनों जख्मी दर्द से घंटों घटनास्थल पर तड़पते रहे।

Banka Maut 2 22Scope News

बाइक चालक बड़ी तीव्र गति से अमरपुर की ओर से भरको की ओर आ रहा था – प्रत्यक्षदर्शी

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक चालक बड़ी तीव्र गति से अमरपुर की ओर से भरको की ओर आ रहा था। इस दौरान बाइक पर बैठी युवती अपने मोबाइल से रील्स बना रही थी तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवस्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। सूचना मिलने पर डायल-112 वाहन की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचे। मौजूद लोगों की मदद से दोनों जख्मी को अपने वाहन पर बैठाकर उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आए।

Banka Maut 1 22Scope News

बेहतर उपचार के लिए दोनों जख्मी को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अमीत कुमार शर्मा के द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दोनों जख्मी को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे युवती के परिजनों ने बताया कि युवती का विवाह मुंगेर जिला के घोरघट कल्याणपुर गांव निवासी नितिश कुमार के साथ तय हुई थी और 17 फरवरी को विवाह होना सुनिश्चित हुआ था।

Banka Maut 3 22Scope News

डॉक्टर ने कहा- घटना में युवक का एक पैर फैक्चर हो गया है

मंगलवार को युवक तेलडीहा पूजा करने की बात कहकर युवती को अपने साथ लेकर गया था। जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक का एक पैर फैक्चर हो गया है जबकि युवती के सिर पर गहरी चोट आई है। दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : अमरपुर दो बाईक की टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...