Cold Wave Jharkhand: झारखंड में Cold Wave का कहर, गुमला सबसे ठंडा 2.3 डिग्री पर, रांची में टूट सकता है 6 साल पुराना रिकॉर्ड

झारखंड में शीतलहर तेज हो गई है। गुमला में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री पहुंचा, रांची में 6 साल का रिकॉर्ड टूटने की आशंका, 13 जिलों में अलर्ट।


Cold Wave Jharkhand:हिमालय की बर्फबारी से बदला झारखंड का मौसम

Cold Wave Jharkhand रांची: हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब झारखंड में महसूस किया जा रहा है। पश्चिमी हवाओं के कारण मंगलवार से राज्यभर के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.5 से 1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और कनकनी दोनों बढ़ गई हैं। लोग सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं।

Cold Wave Jharkhand: गुमला सबसे ठंडा, कई इलाकों में पारा बेहद नीचे

इस बार गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची के मैक्लुस्कीगंज में तापमान 1 डिग्री तक गिर गया, जबकि कांके में यह 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में जारी बर्फबारी की वजह से अगले दो दिनों में तापमान तीन डिग्री तक और गिर सकता है, जिससे कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की आशंका है।


Key Highlights

  1. गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला बना, न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज

  2. रांची के मैक्लुस्कीगंज में तापमान 1 डिग्री और कांके में 4.5 डिग्री पहुंचा

  3. उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से झारखंड में बढ़ी कनकनी

  4. 13 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया

  5. 19 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना


Cold Wave Jharkhand: 13 जिलों में शीतलहर अलर्ट, रिकॉर्ड टूटने के आसार

मौसम विभाग के रांची केंद्र ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और जमशेदपुर में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 16 से 18 जनवरी के बीच तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कनकनी बनी रहेगी। सुबह कोहरा और दिन में हल्की धूप लोगों को कुछ राहत दे सकती है।

जनवरी में रांची आमतौर पर ठंडा रहता है, लेकिन पिछले छह वर्षों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे नहीं गया है। आखिरी बार 25 जनवरी 2020 को यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे छह साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना बन गई है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img