नवादा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

नवादा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

नवादा : नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुम्हार बिगहा ग्राम के श्मशान घाट के समीप 45 वर्षीय एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा ,जिसकी सूचना अकबरपुर थाना पुलिस को दिया गया। जिसके बाद पुलिस दल – बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नवादा जिले के अकबरपुर थानाक्षेत्र के कुम्हार बिगहा ग्राम निवासी कौलेश्वर यादव के 45 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में किया गया है।

घटना के बाद परिजनों में मातम

स्थानीय लोगों एवं परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या हुई है और उसका गुप्तांग भी क्षतिग्रस्त है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया और पुलिस से हत्यारे को पकड़ने और कार्रवाई की मांग किया गया।

हंगामे के बाद घटनास्थल पर पहुँची पुलिस

काफी हल्ला -हंगामा होने के बाद मौके पर रजौली डीएसपी गुलशन कुमार पहुंच कर लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूनीपुर गांव के श्मशान के पास एक शव मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद हमलोग यहां पहुंचे हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। विशेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के बाद जांच के बाद पता चलेगा। परिजन द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़े :  NEET छात्रा की मौत मामले की SIT करेगी जांच, SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा नये सिरे से होगी जांच

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...