Advertisement
Advertisement

राजधानी में अपराधी बेखौफ,घर में घुस रिटायर्ड शिक्षिका की गला रेत कर हत्या,मची सनसनी

राजधानी में अपराधी बेखौफ,घर में घुस रिटायर्ड शिक्षिका की गला रेत कर हत्या,मची सनसनी

पटना : राजधानी में अपराधी बेखौफ हो गये हैं और रोज नये घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला में पटना के पाश कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षिका की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

घर मे घुस कर घटना को दिया अंजाम

पटना के पाश ईलाके एजी कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षिका की रात में अपराधियों ने घर में घुस कर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी है। महिला की पहचान 73 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका माधवी दास के रूप में की गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि लूट की नियत से घर से घुसे अपराधियों का जब महिला ने विरोध किया तो घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मृतका के गले की चेन और अँगूठी गायब है।

सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस 

वहीं मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। डीएसपी साकेत कुमार ने बताया कि चोरी या लूट के कोई संकत नही मिले हैं लेकिन पुलिस परिजनों की शिकायत के अनुसार जांच करेगी और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

ये भी पढ़े : विश्व के सबसे ऊंचे शिवलिंग की विराट रामायण मंदिर में होगी स्थापना,मुख्यमंत्री नीतीश सहित दोनों उपमुख्यमंत्री बनेंगे साक्षी, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...