Commercial Advertisment

आमजन की समस्या का होगा तुंरत समाधान, जिलाधिकारी ने कहा – सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार

आमजन की समस्या का होगा तुंरत समाधान, जिलाधिकारी ने कहा – सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार

मधेपुरा :   मधेपुरा जिला प्रशासन ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब  जिले में हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

 सोमवार और शुक्रवार लगेगा जनता दरबार – जिलाधिकारी

आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मधेपुरा जिला प्रशासन ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। समाहरणालय में आयोजित प्रेस ब्रिफिंग के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी अनिवार्य रूप से आम लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करेंगे।

थाना से अंचल और अनुमंडल स्तर पर लागू होगी व्यवस्था

यह व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर से लेकर थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर तक लागू होगी। इन निर्धारित दिनों में सभी पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे। किसी अपरिहार्य कारण से अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर अधिकृत पदाधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे।

“जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार और शुक्रवार को सभी कार्यालयों में अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।”

थाना स्तर पर होगी समयबद्ध और सुनिश्चित कार्रवाई   – पुलिस अधीक्षक

वहीं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने कहा कि थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों पर पुलिस प्रशासन त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करेगा, ताकि जनता का भरोसा और मजबूत हो। “पुलिस प्रशासन जनता की शिकायतों पर पूरी गंभीरता से काम करेगा और थाना स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

आगंतुकों के लिए उपलब्ध होगी सभी मूलभूत सुविधाएं 

जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही शिकायत पंजी का संधारण और उसके नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था भी की जाएगी।जिला प्रशासन के इस फैसले को आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा और समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।

ये भी पढ़े : मधेपुरा में तेज रफ्तार का कहर, हाइवा और कार की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: चक्रवात मुरासु का झारखंड में सीमित असर, 4...

 Cyclone Murasu का झारखंड में व्यापक असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची, कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में हल्की...

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...