युवक को गोली मारकर किया घायल, पूर्व विवाद में अज्ञात अपराधियों पर हमला करने का आरोप

मोतिहारी : मोतिहारी में एक बार फिर आपराधिक वारदात सामने आई है। पूर्व के विवाद को लेकर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया स्कूल के पास की बताई जा रही है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान सुमन उर्फ विक्की के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Motihari Goli 1 22Scope News

सुमन उर्फ विक्की को एक दिन पूर्व घोड़ासहन थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था – परिजन

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुमन उर्फ विक्की को एक दिन पूर्व घोड़ासहन थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद वह अपने घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह वह कहीं जाने के लिए निकला था, तभी गोला पकड़िया स्कूल के सामने पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद लखौरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक सुमन उर्फ विक्की का आपराधिक इतिहास रहा है – SP स्वर्ण प्रभात

हालांकि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घायल युवक सुमन उर्फ विक्की का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट और चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुफस्सिल, महुअवा और लखौरा थाना सहित अन्य थानों में भी उसके विरुद्ध केस दर्ज हैं।

Motihari Goli 22Scope News

SP ने कहा- घटना के पीछे आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका है

एसपी ने कहा कि घटना के पीछे आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका है। मामले के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ जितेश पांडे के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गोलीकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े : किशोरी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद, मोतिहारी पुलिस जांच में जुटी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...