बेगूसराय में अपराधियों का कहर जारी, युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह पूरा मामला एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट स्थित इब्राहिमपुर गांव का है। मृतक युवक की पहचान इब्राहिमपुर गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने छोटू कुमार को घेरकर ताबड़तोड़ गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही और इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या में शामिल अपराधी गांव के ही बताए जा रहे हैं और शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि छोटू कुमार अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

Begusarai Hatya 1 22Scope News

FCI थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब अपराध पर लगाम लगेगी।

Begusarai Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : मोबाइल दुकानदार सुमित का शव 7वें दिन गंडक नदी से बरामद…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: महिला उद्यमिता की मिसाल! सोनी एंटरप्राइजेज से...

Bihar Women Entrepreneurs PMEGP: बिहार में महिलाएं स्वरोजगार के जरिए अपने व्यवसाय को नई पहचान दे रही हैं। उद्योग विभाग और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन...

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...