औरंगाबाद के सलैया में 10 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या, जमीन विवाद की रंजिश बना घटना का कारण 

औरंगाबाद के सलैया में 10 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या, जमीन विवाद की रंजिश बना घटना का कारण 

औरंगाबाद : जिले के सलैया थाना क्षेत्र के राजा गरडी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सनकी युवक ने 10 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को बोर में भर कर मदार नदी के झाड़ी में छुपा दिया।

परिजनों के खोजबीन में नहीं चला पता

बताया जाता है कि स्कूल से आने के बाद सूरज अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसके घर का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें घर के लोग व्यस्त थे। इस दौरान सूरज अचानक वहां से लापता हो गया। शाम ढलने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन को खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से पता चला कि सूरज को आखिरी बार गांव के ही रहने वाले उसके चचेरे भाई सोनू के साथ बगीचे की ओर जाते देखा गया था। जब परिजनों ने सोनू से पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की।

मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस

संदेह गहराने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सलैया थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोनू को हिरासत में लेकर थाना ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा और कुछ भी स्वीकार नहीं किया। हालांकि, सख्ती बरतने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि पूर्व में जमीनी विवाद को लेकर मृतक के परिजनों के साथ उसके परिवार की मारपीट हुई थी। उसी रंजिश को लेकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

घटना के बाद पुलिस में शव को अपने कब्जे में लिया है मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके
पिता मंटू दास रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां सरिता देवी गहरे सदमे में हैं और बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही हैं। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।

ये भी पढे :  भोजपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, तीन लाख ठगी मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों को ध्यान में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह...

नई दिल्ली : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार...

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img