खेल अवसंरचना को सक्रिय बनाने हेतु पंचायत व नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के साथ बैठकें आयोजित करने का निदेश

पटना : खेल विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला खेल कार्यालयों को निदेशित किया गया है कि ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर उपलब्ध खेल अवसंरचना को सक्रिय करने के उद्देश्य से निर्वाचित खेल क्लब सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों के माध्यम से खेल गतिविधियों के संचालन, अवसंरचना के उपयोग और स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों के विकास से संबंधित सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए जा रहे हैं।

फीडबैक को संकलित कर 31 जनवरी 2026 तक विभाग को समर्पित किया जाए – विभाग

विभाग ने सभी जिलों को यह भी निर्देश दिया है कि आयोजित बैठकों से प्राप्त फीडबैक को संकलित कर 31 जनवरी 2026 तक विभाग को समर्पित किया जाए, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर खेल योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके। अबतक निम्नलिखित जिलों से खेल क्लबों की बैठकों का फीडबैक प्राप्त हो चुका है।

Sports Infrastructure 1 22Scope News

दरभंगा जिला – नेहरु स्टेडियम लहेरियासराय में जिला स्तरीय खेल क्लबों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के गठन, खेल मैदानों एवं प्रखंड स्तर पर इंडोर-आउटडोर स्टेडियम निर्माण की जानकारी दी गई। साथ ही, पंचायत स्तर से खिलाड़ियों के चयन कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। खेल क्लबों के सचिवों, अध्यक्षों एवं कोषाध्यक्षों से सुझाव प्राप्त किए गए।

अररिया जिला – रानीगंज प्रखंड में खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों के साथ खेल क्लब संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बांका जिला – बाराहाट एवं बेलहर प्रखंड के सभी पंचायत खेल क्लबों के चयनित सदस्यों के साथ क्लब संचालन एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

मधुबनी जिला – रहिका प्रखंड के सभी पंचायत खेल क्लबों के चयनित सदस्यों के साथ खेल क्लब संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

Sports Infrastructure 2 22Scope News

अतिरिक्त खेल विभाग द्वारा एक गूगल फॉर्म बनाया गया है

इसके अतिरिक्त खेल विभाग द्वारा एक गूगल फॉर्म बनाया गया है। जिसके माध्यम से आम जन भी अपना सुझाव साझा कर सकते हैं। गूगल फॉर्म का लिंक है। https://hostwebs.site/I3V4RE खेल विभाग द्वारा प्राप्त फीडबैक का विश्लेषण कर पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने, खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और खेल अवसंरचना के अधिकतम उपयोग हेतु आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़े : बरौली में CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 182 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, महिलाओं की भारी भागीदारी… 

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...