अध्यक्ष बनते ही एक्शन में नितिन नवीन, विनोद तावड़े को सौंपा सबसे मुश्किल टास्क

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही नितिन नवीन फूल एक्शन मोड में आ गए हैं। नितिन नवीन ने कुर्सी ऐसे समय संभाली है, जब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुदुचेरी और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी तेज है। इनमें से किसी भी राज्य में बीजेपी के लिए चुनावी लड़ाई आसान नहीं है। नितिन नवीन ने अपनी ताजपोशी के साथ पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।

नितिन ने BJP के लिए सबसे मुश्किल माने जाने वाले केरल विधानसभा चुनाव की कमान विनोद तावड़े को सौंपी

आपको बता दें कि नितिन नवीन ने बीजेपी के लिए सबसे मुश्किल माने जाने वाले केरल विधानसभा चुनाव की कमान विनोद तावड़े को सौंपी। साथ ही चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ शोभा करंदलाजे को सह प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि विनोद तावड़े बिहार की तरह ही केरल में भी कमल खिला पाएंगे?

Nitin Vinod 1 22Scope News

आशीष शेलार को तेलंगाना नगर निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है

वहीं, आशीष शेलार को तेलंगाना नगर निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ अशोक परनामी व रेखा शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है तो सतीश पुनिया और संजय उपाध्याय को सह प्रभारी का दातित्व सौंपा है।

Nitin Vinod 2 22Scope News

विनोद तावड़े को मिला केरल का मुश्किल टास्क

मिशन साउथ के तहत बीजेपी दक्षिण भारत के तमाम राज्यों में अपनी सियासी जमीन तलाश रही है। फिर चाहे तमिलनाडु हो या फिर केरल विधानसभा चुनाव का मैदान। पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं की नजर इन राज्यों पर टिकी है। ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केरल की चुनावी जंग को फतह करने के लिए बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को सौंपी है। उन्हें विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है और साथ ही कर्नाटक से आने वाली शोभा करंदलाजे को सौंपा है।

Nitin Vinod 22Scope News

यह भी पढ़े : नितिन का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, कहा- राजनीति शॉर्टकट नहीं लॉन्ग मैराथन है, मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...