घूसखोरी पर ACB Action, पदभार संभालते ही चैनपुर दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ACB Action: गुमला में चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में 30 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार। दो दिन पहले ही संभाला था पदभार।


ACB Action गुमला: चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार दोपहर 30 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि शैलेश कुमार ने महज दो दिन पहले ही चैनपुर के 22वें थानेदार के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

ACB Action: ईंट पकाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
आरोप है कि थाना प्रभारी ने पीड़ित जयपाल नायक से अपने निजी घर के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बनाया। पीड़ित ने बताया कि वह गरीब व्यक्ति है और लगातार पुलिसिया दबाव व परेशानियों से तंग आ चुका था। मजबूर होकर उसने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज कराई।


Key Highlights

• चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार घूस लेते गिरफ्तार

• 30 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा

• निजी घर के लिए ईंट पकाने के नाम पर वसूली का आरोप

• दो दिन पहले ही थानेदार के रूप में लिया था पदभार

• गिरफ्तारी के बाद रांची ले जाकर कार्रवाई जारी


ACB Action: एसीबी ने बिछाया जाल, रंगेहाथ गिरफ्तारी
शिकायत के सत्यापन के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ट्रैप की योजना बनाई। बुधवार दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर शैलेश कुमार को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने उनके आवास की लगभग 15 मिनट तक तलाशी ली।

ACB Action: रांची ले जाकर की जा रही आगे की कार्रवाई
तलाशी के बाद एसीबी की टीम थाना प्रभारी को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर रांची ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले ने पुलिस महकमे में भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आरोपी अधिकारी ने हाल ही में पदभार संभाला था।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...