दरभंगाराज की महारानी कामसुंदरी के श्राद्धकर्म में जुटेंगे देश विदेश के दिग्गज, बिहार के राज्यपाल भी होंगे शामिल

दरभंगाराज की महारानी कामसुंदरी के श्राद्धकर्म में जुटेंगे देश विदेश के दिग्गज, बिहार के राज्यपाल भी होंगे शामिल

दरभंगा : राज परिवार की अंतिम महारानी काम सुंदरी साहिबा के निधन के बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनका श्राद्ध कर्म संपन्न कराया जा रहा है। श्याम मंदिर परिसर स्थित महारानी के चिता स्थल पर महाराज परिवार द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कर्मकांड किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कल्याणी निवास में श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए भव्य भोज की तैयारी की गई है।

rtyy 22Scope News

अतिथियों के लिये 56 भोग की व्यवस्था

जानकारी के अनुसार दो दिनों में लगभग 50 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 56 भोग, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं, ताकि दूर-दूर से आने वाले अतिथियों को राजसी परम्परा के अनुसार आतिथ्य दिया जा सके।

महारानी के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे देश विदेश के दिग्गज 

दरभंगा राज परिवार के कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी दादी और दरभंगा राज की अंतिम महारानी के निधन पर देश के विभिन्न राजघरानों से लोग श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। साथ ही देश के कोने-कोने से साधु-संतों का आगमन भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के राज्यपाल भी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके मद्देनज़र प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पूरे शहर में शोक और श्रद्धा का माहौल है तथा ऐतिहासिक दरभंगा राज परिवार की परम्पराओं के अनुरूप अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म की सभी रस्में भव्य और गरिमामय ढंग से निभाई जा रही हैं।

ये भी पढे़ :  गया में जीवित पार्षद सरकारी रिकॉर्ड में मृत्य घोषित, ई-केवाईसी करते वक्त सामने आई लापरवाही, डीएम से लगाई गुहार

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...