बेतिया जीएमसीएम में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों की जमकर हुई पिटाई, खानापूर्ति में लगा प्रशासन

बेतिया जीएमसीएम में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों की जमकर हुई पिटाई, खानापूर्ति में लगा प्रशासन

प•चम्पारण : बेतिया जीएमसीएच में फिर जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी देखने को मिली ,जीएमसीएच मे भर्ती मरीज के परिजनों को फिर एक बार जमकर पीटा गया है। एक परिजन को दस दस जूनियर डॉक्टरों ने लात-घूसों और जूतों से पिटाई की है। अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है और प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा कर देती है।

मरीज के परिजनों और डॉक्टर्स की पिटाई का वीडियो वायरल 

बता दे की मरीज सुशीला देवी को उसके परिजन पटना से लेकर बेतिया आ रहे थे रास्ते में मरीज की तबीयत बिगड़ गई मरीज के परिजन मरीज को ले जीएमसीएच पहुंचे इलाज के दौरान मरीज का आक्सीजन मास्क डॉक्टर ने हटा दिया जिस पर मरीज के परिजन और डॉक्टर में थोड़ा विवाद हुआ लेकिन थोड़ी देर ही में दर्जनों मेडिकल इंटर्न छात्र पहुंच गए और मरीज के बेटा विशाल राज और उसके भाई अमन ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है।

युवक के पिता ने कहा गुंडों की तरह की गई पिटाई, अधीक्षक ने दी सफाई 

युवक के पिता ज्ञानप्रकाश ने बताया है की मेरा बेटा सिर्फ डॉक्टर से इतना पूछ दिया की मास्क क्यों हटाए है उसी पर मेरे बेटे की जमकर पिटाई की गई है मेडिकल के छात्रों ने गुंडों की तरह पिटाई की है। मरीज क्रिश्चियन क्वार्टर बेतिया की बताई जा रही है इस पूरे मामले में जीएमसीएच की अधीक्षक डॉक्टर सुधा भारती ने बताया की मरीज सीरियस हालत में अस्पताल पहुंची थी और उसकी मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने डॉक्टरों से विवाद किया उसके बाद विवाद हुआ है।

इससे पहले जीविका कर्मियों की भी डॉक्टरों ने की थी पिटाई

बता दे की इसके पहले भी जीएमसीएच में इंटर्न छात्रों ने जीविका दीदियों की पिटाई किए थे जिस पर कुछ छात्रों पर कार्यवाही हुई थी उसके पहले एक मरीज के परिजनों को पिटा गया था लगातार जीएमसीएच में इंटर्न छात्रों की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है, लेकिन अभी तक इनके उपर सख्त प्रशासनिक कार्यवाही नही हो पा रही है l

ये भी पढ़े :    दरभंगाराज की महारानी कामसुंदरी के श्राद्धकर्म में जुटेंगे देश विदेश के दिग्गज, बिहार के राज्यपाल भी होंगे शामिल

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...