राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 : बिहार को मिले विशेष सम्मान, उत्कृष्ट अधिकारियों और जिलों को पुरस्कार

पटना : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के निर्वाचन प्रबंधन और मतदाता जागरूकता से जुड़े प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया है। इस क्रम में बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

विशेष पुरस्कार श्रेणी में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के साथ-साथ कई IPS अधिकारी शामिल हैं

विशेष पुरस्कार श्रेणी में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल (IAS), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी कुंदन कृष्णन (IPS) और आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं निर्वाचन नोडल अधिकारी मानवजीत ढिल्लों (IPS) को उनके प्रभावी नेतृत्व और समन्वय के लिए चयनित किया गया है।

श्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार के लिए राज्य के 5 जिलों का चयन किया गया है

इसके साथ ही श्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार के लिए राज्य के पांच जिलों का चयन किया गया है। इनमें पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, पटना, समस्तीपुर और मधुबनी जिले शामिल हैं। संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन, नवाचार और मतदाता सहभागिता बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 बेस्ट सोशल मीडिया टीम पुरस्कार के लिए CEO Office की मीडिया टीम का चयन किया गया है

इसी अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 बेस्ट सोशल मीडिया टीम पुरस्कार के लिए सीईओ ऑफिस की मीडिया टीम का चयन किया गया है। बिहार के तत्कालीन सोशल मीडिया नोडल अधिकारी कपिल शर्मा इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए नामित किए गए है। बिहार की सोशल मीडिया टीम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी हितधारकों तक सही, प्रामाणिक और समयबद्ध सूचनाएँ प्रभावी ढंग से पहुंचाईं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैली भ्रामक व गलत सूचनाओं का सुनियोजित, त्वरित एवं तथ्यपरक खंडन किया गया

इस अवधि में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैली भ्रामक और गलत सूचनाओं का सुनियोजित, त्वरित एवं तथ्यपरक खंडन किया गया। साथ ही बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान मतदाता जागरूकता गतिविधियों का योजनाबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए सभी सहभागियों और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और मतदाता-केंद्रित बनाया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया यह सम्मान बिहार के सुदृढ़ निर्वाचन प्रबंधन और नवाचार आधारित संचार रणनीति की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : भारत निर्वाचन आयोग की टीम कर रही है उपायुक्तों के साथ बैठक

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img