Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आयोजित वर्ष 2026 (JAC Exam 2026) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 7,58,182 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25,500 कम हैं।
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बना गिरावट का बड़ा कारणः
जैक अधिकारियों के अनुसार, परीक्षार्थियों की संख्या में कमी का सबसे बड़ा कारण राज्य में तेजी से बढ़ रहे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हैं। राज्य में इन स्कूलों की संख्या अब बढ़कर 80 हो चुकी है। इन स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती है। बड़ी संख्या में छात्रों ने इन स्कूलों में नामांकन कराया है, जिससे जैक बोर्ड के तहत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटी है।
3 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएंः
मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। जैक द्वारा परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मैट्रिक परीक्षा के आंकड़ेः
कुल परीक्षार्थी: 4,23,861
परीक्षा केंद्र: 1,232
पिछले वर्ष (2025): 4,33,886 छात्र
इस वर्ष कमी: 10,025 छात्र
इंटरमीडिएट परीक्षा के आंकड़ेः
कुल परीक्षार्थी: 3,34,321
परीक्षा केंद्र: 757
पिछले वर्ष (2025): 3,49,825 छात्र
इस वर्ष कमी: 15,504 छात्र
कला संकाय का दबदबा बरकरारः
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार भी कला (ARTS) (JAC Exam 2026) संकाय का दबदबा देखने को मिला है। कुल परीक्षार्थियों में से 63 प्रतिशत से अधिक छात्र कला संकाय से हैं।
कला(ARTS) : 2,12,547
विज्ञान (SCIENCE): 90,579
वाणिज्य(COMMERCE): 21,195
जिलावार परीक्षार्थियों की स्थिति:
मैट्रिक में सबसे अधिक परीक्षार्थी: गिरिडीह (40,827)
इंटर में सबसे अधिक परीक्षार्थी: रांची (32,723)
सबसे अधिक परीक्षा केंद्र: रांची (87 केंद्र)
परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क:
जैक बोर्ड ने परीक्षा की निष्पक्ष और शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए हैं। कदाचार रोकने के लिए विशेष निगरानी और उड़नदस्ता दल भी तैनात किए गए हैं।
Highlights


