रेलवे RPF पोस्ट परिसर में लगाए गए मेडिकल कैंप से राहत भरी खबर, 55 जवानों में अधिकांश कर्मी फिट

गयाजी : गयाजी में रेलवे आरपीएफ पोस्ट परिसर में लगाए गए मेडिकल कैंप से राहत भरी तस्वीर सामने आई है। अबतक जांच कराए गए 55 आरपीएफ जवानों में अधिकांश पूरी तरह फिट पाए गए हैं। मेडिकल जांच के दौरान केवल चार नए कर्मियों में हाइपरटेंशन और एक में ब्लड शुगर की पुष्टि हुई है। शेष सभी कर्मियों की रिपोर्ट सामान्य रही है। आयोजित इस मेडिकल कैंप में रेलवे अस्पताल की टीम ने विधिवत जांच की।

रेलवे की ओर से समय-समय पर आरपीएफ कर्मियों का हेल्थ चेकअप कराया जाता है – सीनियर डॉक्टर रवि शंकर पांडे

रेलवे अस्पताल के सीनियर डॉक्टर रवि शंकर पांडे ने बताया कि रेलवे की ओर से समय-समय पर आरपीएफ कर्मियों का हेल्थ चेकअप कराया जाता है। इसी कड़ी में गयाजी आरपीएफ पोस्ट परिसर में यह कैम्प लगाया गया। सुबह से अब तक 55 कर्मियों की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कर्मियों को आवश्यक मेडिकल काउंसलिंग दी गई है, जांच के दौरान बॉर्डर लाइन पर पाए गए कर्मियों को एहतियातन कुछ दवाइयां दी गई हैं और खानपान व दिनचर्या में परहेज की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक बात यह है कि ज्यादातर कर्मी स्वस्थ हैं और ड्यूटी के लिहाज से मेडिकली फिट पाए गए हैं।

यह भी पढ़े : बोधगया में आयोजित हुआ तृतीय बोधगया अंतरराष्ट्रीय मैराथन, देश-विदेश के धावकों ने लिया हिस्सा…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...