Ranchi: 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह सुबह 9 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ शुरू होगा। समारोह के मद्देनजर रांची शहरी क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
बड़े वाहनों पर नो-एंट्रीः
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहर की ओर आने वाले भारी वाहन निर्धारित स्थानों तक ही आ सकेंगे।
बड़े वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग और अंतिम स्थानः
- कांके से रांची (बोड़ेया मार्ग) – बोड़ेया
- चाईबासा-खूंटी से रांची – बिरसा चौक
- गुमला-सिमडेगा से रांची (अरगोड़ा मार्ग) – कटहल मोड़
- गुमला-सिमडेगा से रांची – आईटीआई बस पड़ाव
- जमशेदपुर से रांची – दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
- कांके-पतरातु से रांची – लॉ यूनिवर्सिटी
- बुटी मोड़ से कोकर (बरियातु मार्ग) – बुटी मोड़
- बुटी मोड़ से कोकर (खेलगांव मार्ग) – खेलगांव चौक
- रिंग रोड (तिलता चौक) से पिस्का मोड़ – पंडरा बाजार
विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित मार्गः
- राज्यपाल : एटीआई मोड़ → सिद्ध कान्हु पार्क → डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ → राजकीय अतिथि गृह → वीवीआईपी प्रवेश द्वार
- हाईकोर्ट के न्यायाधीश: एटीआई मोड़ → सिद्ध कान्हु पार्क → डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ → राजकीय अतिथि गृह
- सांसद/विधायक: एटीआई मोड़ → सिद्ध कान्हु पार्क → डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ → वीवीआईपी प्रवेश द्वार
- केंद्र/राज्य सरकार के पदाधिकारी: होटल लिप्स चौक → एटीआई मोड़ → रणधीर वर्मा चौक → उपायुक्त आवास चौक → कार्यक्रम स्थल
पार्किंग की व्यवस्थाः
- राज्यपाल एवं वीवीआईपी वाहन: मुख्य मंच के पीछे
- पदाधिकारी वाहन: मंच के पश्चिम, नीलाबर-पीतांबर पार्क (ऑक्सीजन पार्क) के समीप
- नारंगी पास: मुख्य मंच के पश्चिम
- हरा पास: बापू वाटिका के सामने
- मीडिया वाहन: हॉकी स्टेडियम के उत्तर, बापू वाटिका के सामने आर्मी ग्राउंड के पास
- सामान्य वाहन: आर्मी ग्राउंड एवं टीआरआई मैदान के पास
ड्रॉप गेट से प्रवेश व्यवस्थाः
गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर केवल पासधारी, वीआईपी, पदाधिकारी और मीडियाकर्मियों को ही ड्रॉप गेट से प्रवेश की अनुमति होगी। सामान्य वाहनों का प्रवेश अधिकांश ड्रॉप गेट पर प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंधः
उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक, रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी एंट्री गेट तक, इन मार्गों पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी।
- ड्रॉप गेट नं-01 उपायुक्त आवास की ओर से मोरहाबादी जाने वाला मार्ग : वीवीआईपी / पदाधिकारी / मीडिया अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-03 उपायुक्त आवास से आगे मोड़, उपायुक्त चौक : वीवीआईपी / पदाधिकारी / मीडिया अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-05 आर्मी मैदान के सामने : पदाधिकारी / मीडियाकर्मी / पासधारी अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-07 सब्जी बाजार मोड़ : पदाधिकारी / पासधारी अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-11 स्टेट गेस्ट हाउस मोड़ : राज्यपाल / वीवीआईपी कारकेड / सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-12 रांची कॉलेज मोड़ के पास : राज्यपाल / वीवीआईपी कारकेड / सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-13 सिद्धू कान्हू पार्क मोड़ : राज्यपाल / वीवीआईपी कारकेड / सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-02 दीनदयाल नगर की ओर से उपायुक्त आवास होकर मोरहाबादी मार्ग :सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-04 स्व. शिबू सोरेन आवास के बगल वाला मार्ग : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-06 हॉकी स्टेडियम के पास : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-08 रजिस्ट्री ऑफिस के सामने कट : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-09 रजिस्ट्री ऑफिस से मोरहाबादी मैदान जाने वाला मार्ग : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-10 स्टेट गेस्ट हाउस के बगल, दीनदयाल नगर की ओर : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-14 दीनदयाल नगर, श्री बंधु तिर्की आवास के पास : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-15 बिजली ऑफिस के पास, ट्रांसफॉर्मर मोड़ : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जितड्रॉप गेट नं-06 हॉकी स्टेडियम के पास : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-08 रजिस्ट्री ऑफिस के सामने कट : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-09 रजिस्ट्री ऑफिस से मोरहाबादी मैदान की तरफ जाने वाला रास्ता : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-10 स्टेट गेस्ट हाउस के बगल, दीनदयाल नगर की ओर आने वाला मार्ग : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-14 दीनदयाल नगर, श्री बंधु तिर्की आवास के पास : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
- ड्रॉप गेट नं-15 बिजली ऑफिस के पास, ट्रांसफॉर्मर मोड़ : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
छोटे वाहनों के लिए राहतः
शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामन्य रुप से जारी रहेगा। यातायात पुलिस, रांची ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से निकलें।
रिपोर्टः सौरव सिंह
Highlights


