Republic Day Rehearsal: गणतंत्र दिवस की हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SP ने किया निरीक्षण, तैयारियां अंतिम चरण में

Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ।

Republic Day Rehearsal: DC और SP ने किया निरीक्षण:

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम आधार पर दोहराया गया, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग:

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस ब्रीफिंग में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अपर जिला दंडाधिकारी, रांची द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जारी संयुक्त आदेश की विस्तृत जानकारी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई।

उचित समन्वय से करें कर्तव्य निर्वहन – उपायुक्त:

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने झांकियों के निर्धारित समय-सीमा में प्रदर्शन, मेडिकल व्यवस्था की सुदृढ़ता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश:

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पूर्व सघन फ्रीस्किंग सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

झांकियों के प्रदर्शन पर विशेष जोर:

उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकियों के सुचारू, अनुशासित और समयबद्ध प्रदर्शन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड में भाग लेने वाले प्लाटून:

मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में निम्नलिखित प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे—

  • भारतीय सेना
  • सीआईएसएफ
  • सीआरपीएफ
  • आईटीबीपी
  • झारखंड जगुआर
  • जेएपी-1
  • जेएपी-2
  • डीएपी (पुरुष)
  • डीएपी (महिला)
  • एसएसबी
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • जेएपी-10 (महिला बटालियन)
  • होमगार्ड
  • एनसीसी (गर्ल्स)
  • एनसीसी (ब्वॉयज)
  • बैण्ड पार्टियां
  • समारोह में निम्नलिखित बैण्ड पार्टियां अपनी प्रस्तुति देंगी—
  • आर्मी
  • जेएपी-1
  • होमगार्ड
  • जेएपी-10 (महिला)

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन कैप्टन मोहित कुमार सुमन, भारतीय सेना, रांची द्वारा किया जाएगा, जबकि सुशांत कुमार, परिचारी प्रवर-1, रांची परेड के द्वितीय समादेशक होंगे।

रिपोर्टः सौरव सिंह

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...