CCTV Surveillance: झारखंड के 606 थानों में CCTV Surveillance से बदलेगा पुलिस सिस्टम, 134 करोड़ की High-Tech योजना को मंजूरी

CCTV Surveillance: झारखंड के सभी 606 थानों में ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग वाले 8854 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। 134 करोड़ की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिली।


CCTV Surveillance रांची: झारखंड के पुलिस तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य गठन के बाद पहली बार सभी 606 थानों को एक साथ हाईटेक सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए 134 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस योजना के तहत पूरे राज्य में कुल 8854 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो थाना परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

CCTV Surveillance:ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता

थानों में लगाए जाने वाले नए सीसीटीवी कैमरे केवल वीडियो ही नहीं, बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा से भी लैस होंगे। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इस योजना को गति मिली है। इन कैमरों में 18 महीने तक का वीडियो और ऑडियो फुटेज सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी। इससे पुलिस कार्रवाई, पूछताछ और हिरासत से जुड़ी हर प्रक्रिया रिकॉर्ड में रहेगी, जिससे किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे।


Key Highlights

  1. झारखंड के सभी 606 थानों में एक साथ CCTV व्यवस्था लागू होगी

  2. 134 करोड़ रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति

  3. 8854 कैमरों से ऑडियो और वीडियो दोनों की रिकॉर्डिंग

  4. 18 महीने तक सुरक्षित रहेगा फुटेज और ऑडियो डेटा

  5. कैमरों के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी तीन साल तक कंपनी की


CCTV Surveillance:इंस्पेक्टर कक्ष से लॉकअप तक हर कोना रहेगा निगरानी में

राज्य के हर थाने में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर हाईटेक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मुख्य गेट, लॉकअप, कॉरिडोर, लॉबी, रिसेप्शन एरिया, स्टेशन हॉल और थाने के सामने का परिसर पूरी तरह कैमरे की जद में रहेगा। इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के कक्ष में भी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। ड्यूटी ऑफिसर रूम से पूरे परिसर की निगरानी होगी। यहां तक कि वाशरूम के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि थाना परिसर का कोई भी हिस्सा निगरानी से बाहर न रहे।

CCTV Surveillance:डोम और बुलेट कैमरों से होगा हाईटेक कवरेज

थानों में निगरानी के लिए दो प्रकार के हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें डोम कैमरा और बुलेट कैमरा शामिल हैं। दोनों ही कैमरे दो मेगापिक्सल क्षमता के होंगे, जिससे रिकॉर्डिंग साफ और स्पष्ट रहेगी। कुल 4899 डोम कैमरे और 3955 बुलेट कैमरे लगाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना की जिम्मेदारी जैप आईटी को सौंपी गई है। कैमरे लगने के बाद अगले तीन वर्षों तक इनके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी संबंधित कंपनी की होगी, ताकि किसी तरह की तकनीकी खराबी से निगरानी व्यवस्था प्रभावित न हो।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...