क्रेडिट कार्ड सुधार के नाम पर Cyber Fraud, रांची में दो महिलाओं से 2.09 लाख की ठगी

 Cyber Fraud:रांची में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। क्रेडिट कार्ड सुधार और फर्जी कॉल के जरिए अपराधियों ने महिलाओं से 2.09 लाख रुपये ठग लिए।


Cyber Fraud रांची: रांची में साइबर अपराध का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामलों में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से दो महिलाओं को निशाना बनाते हुए कुल 2.09 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों ही मामलों में ठगों ने फोन कॉल और डिजिटल पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल किया।

Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड सुधार के नाम पर 1.29 लाख की ठगी

हरमू निवासी जुली कुमारी पांडेय से क्रेडिट कार्ड में कथित सुधार कराने के नाम पर 1.29 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता के अनुसार उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड से मेडिकल चार्ज के रूप में चार हजार रुपये कटने वाले हैं। इसे रोकने के लिए उन्हें क्रेडिट कार्ड एप खोलने को कहा गया।

इसके बाद आरोपी ने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़िता के मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और कुछ ही देर में खाते से रुपये कटते चले गए। ठगी का अहसास होने पर जुली कुमारी पांडेय ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।


Key Highlights

  1. रांची में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए

  2. क्रेडिट कार्ड सुधार के नाम पर 1.29 लाख की ठगी

  3. फर्जी कॉल के जरिए महिला से 80 हजार रुपये ऐंठे गए

  4. लिंक क्लिक करते ही ओटीपी के जरिए रकम उड़ाई गई

  5. दोनों मामलों में साइबर थाना में एफआईआर दर्ज


Cyber Fraud:फर्जी कॉल से 80 हजार रुपये की ठगी

दूसरा मामला मोरहाबादी क्षेत्र का है, जहां रूकैया खातून नामक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गईं। पीड़िता के अनुसार उन्हें फोन आया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह गुरुकुल से बोल रहा है और उनके खाते में 4.20 लाख रुपये भेज रहा है।

कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर कहा कि गलती से अधिक रकम ट्रांसफर हो गई है और उसी नंबर पर पैसे वापस भेजने को कहा। महिला ने बिना अकाउंट बैलेंस जांचे फोन पे के जरिए 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

Cyber Fraud: साइबर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

दोनों मामलों में पीड़िताओं ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...