शकील अहमद खान पर भड़क गए राजेश राम, कहा- जिन्हें सत्ता में रहने की आदत है, उन्हें बाहर नहीं लगता मन

पटना : कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद खान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जमकर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जिन्हें सत्ता के नजदीक रहने की आदत हो जाती है उन्हें सत्ता के बिना मन नहीं लगता है। ऐसे व्यक्ति इस तरह का बयान दे रहे हैं। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसका सुख उन्होंने लिया। कांग्रेस ने उनको कई ऐसे पदों पर आसीन किया और आज जब संघर्ष का समय है तो इस तरह का बयान देकर भ्रामक फैला रहे हैं।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सत्ता के नजदीक रहना चाहते हैं – राजेश राम

राजेश राम ने आगे कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सत्ता के नजदीक रहना चाहते हैं। इसीलिए इस तरह का बयानों का कोई मोल नहीं है। साथ ही राजेश राम ने कहा कि हमलोग ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत तमाम जिलों का दौरा कर रहे हैं। तमाम चीजों को देख रहे हैं और कांग्रेस संघर्ष करेंगे और सत्ता में फिर से वापसी करेंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गणतंत्र दिवस पर प्रतिबंध के बावजूद मटन-मछली की खुलेआम बिक्री, नगर निगम व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

अंशु झा की रिपोर्ट

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सड़कों...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के मकसद से देवघर में 'बिरसा...