Advertisement
Advertisement

राजेश राम ने कहा- बिहार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’

पटना : सदाकत आश्रम पटना में आज आयोजित कृतज्ञता सभा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के उपरांत राजेश राम ने राज्यवासियों, कांग्रेस परिवार और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय है, और इसकी सफलता जनता, कार्यकर्ताओं व कांग्रेस नेतृत्व की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से मंचासीन अतिथियों और उपस्थित नेताओं का आभार प्रकट किया। राजेश ने सबसे पहले मंचासीन अतिथियों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, छायाकार व सोशल मीडिया प्रतिनिधियों को यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में उनके सहयोग के लिए आभार प्रगट किया।

DIARCH Group 22Scope News

मीडिया और कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं – राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि इस धन्यवाद सभा में वे मीडिया और कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने गहन वोटर पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान पूरे 17 दिन बिहार भर में जनता की आवाज को उनके माध्यम से आगे पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जब यह गहन वोटर पुनरीक्षण का काम शुरू हुआ, तब बिहार में इंडिया गठबंधन और प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संयुक्त प्रयास के साथ जनता के बीच संवाद स्थापित किया और आज उसी का परिणाम है कि एसआईआर के मुद्दे की सच्चाई जनता तक पहुंची। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में डेढ़ घंटे की प्रेस ब्रीफिंग के बाद न तो चुनाव आयोग और न ही सरकार कोई उत्तर देने में सक्षम रही।

राजेश राम ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद कहा

राजेश राम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कृष्णा अल्लावरु, शहनवाज आलम, सुशील पासी और देवेंद्र यादव सहित ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सभी नेताओं के आभारी हैं। जिन्होंने लगभग 17 दिनों तक चली इस योजना को अपनी शक्ति दी। उन्होंने ऑल इंडिया से आए वर्किंग कमिटी के सदस्यगण, सांसदगण, पूर्व सांसदगण, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और अन्य सभी संगठनों का भी आभार जताया। उन्होंने मीडिया वैन का जिक्र करते हुए कहा कि 1400 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 90 पत्रकारों, यूट्यूबरों और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने योगदान दिया। उन्होंने माना कि मीडिया वैन में यात्रा कठिन रही, लेकिन सभी ने धैर्य और परिश्रम से इसे संभाला। इस दौरान राहुल स्वयं भी मीडिया की सुरक्षा और व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।

जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई – प्रदेश अध्यक्ष

राजेश राम ने कहा कि जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई और यही ताकत इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूलतः गांधी मैदान में बड़े पैमाने की रैली की तैयारी थी, पर परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बावजूद गांधी मैदान में रातभर में 36 हजार से अधिक लोग जुट गए और सुबह होते-होते यह संख्या 50 हजार से ऊपर पहुंच गई। अनुमानतः दो से ढाई लाख का कारवां इस यात्रा से जुड़ा। उन्होंने बताया कि कई हजार लोग राहुल गांधी की यात्रा निकल जाने के बाद भी गांधी मैदान में ही बैठे रह गए। भीड़ इतनी विशाल थी कि यात्रा का काफिला छोटा लगने लगा। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक ऐतिहासिक दृश्य था।

राजेश राम ने कहा- यह यात्रा तीन टीमों के प्रयास से सफल हुई

राजेश राम ने असम कांग्रेस और अन्य राज्यों से आए नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह यात्रा तीन टीमों के प्रयास से सफल हुई। बैजू की टीम, त्यागी की टीम (जिन्हें इस कार्यक्रम में चोट भी लगी), और राहुल गांधी की टीम। उन्होंने कहा कि यदि किसी एक व्यक्ति को इस यात्रा का श्रेय दिया जाए तो वह राहुल गांधी हैं जिन्होंने पूरी ताकत से इसे संचालित किया। उन्होंने अपील की कि यह कारवां रुकना नहीं चाहिए और हर जिला व प्रखंड मुख्यालय में वोटर अधिकार जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

कांग्रेस का BJP पर सीधा प्रहार

पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश राम ने कहा कि भाजपा और उसके नेता असली मुद्दों से भागने के लिए हिंसा और झूठ का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोकतांत्रिक आंदोलनों को बदनाम करने के लिए भाजपा तरह-तरह के दुष्प्रचार कर रही है, लेकिन जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। हमारी राजनीति जनता की बातों को उठाने और सच्चाई सामने रखने की है। भाजपा हिंसा और उकसावे की भाषा बोलती है, लेकिन हम वैचारिक संघर्ष में विश्वास करते हैं। हिंसा चाहे शारीरिक हो या शाब्दिक उससे हमारी पार्टी का कोई सरोकार नहीं। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि जनता अब छलावे में नहीं आएगी।

यह भी देखें :

जब जनता बेरोजगारी व पलायन की बात करती है तो मोदी राजनीति करते हैं – कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जब जनता बेरोजगारी, पलायन और 70 हजार करोड़ के घोटाले पर सवाल पूछती है। तब नरेंद्र मोदी मां की आड़ में राजनीति करने लगते हैं। लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है। सवाल यह है कि बेगूसराय की 84 वर्षीय उर्मिला देवी जैसी जीवित महिलाओं को वोटर लिस्ट में मृत क्यों घोषित किया गया? असली मुद्दा यह है कि एसआईआर ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

यह केवल यात्रा नहीं थी, बल्कि बिहार के इतिहास में एक नया अध्याय था – राजेश राम

राजेश राम ने अंत में कहा कि यह केवल यात्रा नहीं थी, बल्कि बिहार के इतिहास में एक नया अध्याय था। जनता ने दिखा दिया है कि अब वह बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन हर जिले और प्रखंड में जाकर जनता का नाम वोटर सूची में जोड़ने और उनके अधिकार सुरक्षित करने का कार्य निरंतर जारी रखेगी। गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब यह प्रमाण है कि बिहार नई दमखम के साथ उठ खड़ा हुआ है। प्रेस ब्रिफिंग में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, राष्ट्रीय सचिव सह बिहार के सह प्रभारी सुशील पासी, पूनम पासवान, डॉ. समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, मोती लाल शर्मा, प्रतिमा कुमारी दास, इजहारूल हुसैन, अफाक आलम और अजय कुमार सिंह प्रमुख थे।

यह भी पढ़े : राहुल का तीखा हमला, कहा- लोकसभा में वोट चोरी कर हरवाया गया हमें

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...