प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज यानी 26 जनवरी को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सेवादल के स्वयंसेवक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को विधिवत सलामी दी। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र ध्वज की सलामी दी गई।

26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ – राजेश राम

अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संपूर्ण गणराज्य बना। बाबासाहेब अंबेडकर का दिया संविधान, भारत की आत्मा है। कांग्रेस पार्टी हर कीमत पर इसकी रक्षा करने को प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देशवासियों में आपसी नफरत पनप रहा है।

राजेश राम ने कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज भी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत करें तथा जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से उठाएं।

राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से आम जनता त्रस्त है – कांग्रेस

उन्होंने बिहार की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम प्रण करें कि इस निरंकुश शासन को जड़ से उखाड़ फेंकना है। देश की जनता को समझना होगा कि कांग्रेस ही उनके हितों की रक्षा कर सकती है।

यह भी देखें :

इस खास कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, प्रदेश काग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, सांसद मनोज राम , डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डॉ. संजय यादव, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार टुन्ना, अमिता भूषण, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, भावना झा, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, कुमार आशीष, रौशन कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह,सौरभ सिन्हा, वैद्यनाथ शर्मा, शशि रंजन, शरवत जहा फातिमा, पंकज यादव, ललन यादव, चुन्नू सिंह, सूरज यादव, गुंजन पटेल, संजय पांडेय, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, सुधीर शर्मा, अनुराग चंदन, दुर्गा प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, कमल कमलेश, रंजीत कुमार बाल्मीकी, चंद्रभूषण राजपूत, रविंद्र कुमार पासवान, शशि भूषण पंडित, मृणाल अनामय, मनोज शर्मा, साधना रजक, अरविंद लाल रजक, राज किशोर सिंह, नीतू निषाद, हीरा सिंह वग्गा, अमन कुमार, अमन कुमार, गुरुदयाल सिंह, रीता सिंह, अखिलेश्वर सिंह, शशि कुमार सिंह, राजेंद्र चैधरी, संजीव कर्मवीर, मंजीत आनंद साहू, संतोष श्रीवास्तव, विनीता भगत, विमलेश तिवारी, रीता सिंह, रूमा सिंह, रामाशंकर पांडेय, रमाशंकर पान, प्रेमचन्द सिंह, वसीम अहमद, शशिभूषण पंडित, मधुबाला, अरुण पाठक, दौलत इमाम, सत्यजीत सिन्हा, मृत्युंजय कुमार सिंह और विशाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

यह भी पढ़े : शकील अहमद खान पर भड़क गए राजेश राम, कहा- जिन्हें सत्ता में रहने की आदत है, उन्हें बाहर नहीं लगता मन…

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img