कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया रक्षा बंधन, प्रदेश अध्यक्ष समेत….

राखी महोत्सव में सैकड़ो बहनो ने बांधा राजेश राम को राखी। सदाकत आश्रम में भव्य तरीके से मनाया गया राखी महोत्सव। राखी महोत्सव पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बहनों को दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

पटना: आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में राखी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आयी बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को राखी बांधकर इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया। राखी महोत्सव में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने राजेश राम को राखी बांधकर राखी महोत्सव का शुरूआत किया। इस अवसर पर राज्य भर से डाक से आये हजारों राखी को उपस्थित बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के कलाई पर बांधी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की धर्मपत्नी रेखा दास के साथ सैकड़ों बहने उपस्थित थी। राखीं बांधने के पश्चात बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लम्बी उम्र, स्वस्थ जीवन और जनसेवा में सफलता की शुभकामनाएं दी। राजेश राम ने भी सभी बहनों को उपहार स्वरूप शुभ आर्शीवाद और स्नेह प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें नारी सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें – अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बहनों द्वारा बांधी गयी राखी केवल एक धागा नहीं बल्कि हमारी सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कृति की पहचान है। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। समाज में हर बहन, बेटी सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने यही रक्षाबंधन का सच्चा अर्थ है। मैं सभी बहनों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके स्नेह और विश्वास के लिए आभार प्रकट करता हूं।

राखी महोत्सव में विधायिका प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरवत जहां फातमा, रेखा दास , रीता सिंह, साधना रजक,खुशबू कुमारी, विनीता, राजेश राठौड़,अम्बुज किशोर झा, सौरभ सिन्हा, रौशन कुमार सिंह, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, कमल कमलेश, अरविन्द लाल रजक, शशांक शेखर, पंकज यादव मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, नेताओं ने कहा…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...