हाथीदह पुलिस ने दारोगा परीक्षार्थी को शराब की तस्करी के आरोप में धर दबोचा

मोकामा : हाथीदह पुलिस ने दारोगा परीक्षार्थी को शराब की तस्करी के आरोप में दबोच लिया है। गिरफ्तार युवक के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। युवक गौरव कुमार बंगाल से शराब की खेप के साथ ट्रेन के जरिए हाथीदह स्टेशन पर पहुंचा था। एक ट्राली और एक पिट्ठू बैग में भरकर लाई गई शराब राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गांव सिमरिया पहुंचाई जा रही थी। हाथीदह एसएचओ रंजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

हाथीदह पुलिस ने शराब की खेप के साथ युवक गौरव को दबोच लिया – हाथीदह SHO रंजन कुमार

आपको बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर हाथीदह पुलिस ने शराब की खेप के साथ युवक को दबोच लिया। युवक गौरव कुमार ने इसी माह दारोगा की परीक्षा दिया था। शराब की तस्करी के आरोप में युवक की गिरफ्तारी से दारोगा बनने का सपना चकनाचूर हो गया है। उल्लेखनीय है कि हाथीदह स्टेशन से बड़े पैमाने पर शराब की खेप उतारकर बेगूसराय भेजी जाती है। इस धंधे में महिला तस्करों की भी संलिप्तता उजागर हुई है।

Mokama Wine 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गया में धान कारोबारी के घर इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला..

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...