Commercial Advertisment

सेवन स्टार्स अकादेमी, हेहल में Academic Competition के विजेताओं का सम्मान, छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

रांची के सेवन स्टार्स अकादेमी, हेहल में शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान। Academic Competition में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।


शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

रांची: रांची के मंडप टोली, हेहल स्थित सेवन स्टार्स अकादेमी में 29 जनवरी 2026 को विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में चित्रांकन, सुलेख, श्रुतिलेख, ओलिम्पियाड, स्पेल बी, नवनीत और विजार्ड जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा संचालित विद्यालय, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।
इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अकादमी का नाम रोशन किया।

मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मान

प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. बिन्देश्वर बेक और प्रशासक प्रफुल कुमार बिड ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

  • सेवन स्टार्स अकादेमी में शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

  • चित्रांकन, ओलिम्पियाड, स्पेल बी सहित कई प्रतियोगिताओं में भागीदारी

  • विजेताओं को मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान

  • विद्यालय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विद्यालय प्रबंधन का जोर


 

विद्यालय प्रबंधन का संदेश और शिक्षकों की भूमिका

कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की उप प्राचार्य रीतू प्रिया ने किया। समारोह में सुरेश सिंह, स्मृति नेहा बाखला, अमर अमीप, सूरज पटेल, पम्मी कुमारी, दीपा कुमारी, कनकलता, शिला कुमार, नमलेंनपूर्ति सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएँ और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देती हैं। भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

 

Highlights

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...