Commercial Advertisment

सेवन स्टार्स अकादमी हेहल रांची में शिक्षक दिवस मनाया गया

रांची: सेवन स्टार्स अकादमी हेहल रांची में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बिंदेश्वर बेक , सचिव सीमा तिग्गा,  प्रफुल कुमार बिड, ऋतु प्रिया ने दीप प्रज्वलन कर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

बच्चों ने सभी शिक्षकों को चरण धोकर स्वागत किया एवम सभी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया । डॉक्टर बेक ने संबोधन करते हुए कहा कि  शिक्षक समाज का आईना होते हैं जो देश विकास में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है।

सेवन स्टार्स अकादमी हेहल रांची में शिक्षक दिवस मनाया गया

आज भारतीय छात्र दुनिया कर कई देशों में भारत  का नाम रोशन कर रहे है। सेवन स्टार्स के बच्चे भी देश के कोने कोने में नाम रौशन कर रहे है। समाज मे शिक्षकों को सबसे बड़ा दर्जा मिलना चाहिये।  बच्चों ने गणेश वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

साथ ही नागपुरी, असमिया,हिंदी , भोजपुरी नाटक, ड्रामा आदि कार्यक्रम से मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर क्लास के बच्चों ने किया। कार्यक्रम में  धरम चंद उराव, सुरेश सिंह, सुनीता चौधरी,  सुचिता केरकेट्टा, नामलेंन पूर्ति, नेहा बाखला, सुशील कुमार, सुमित कुमार, अमर अमीप, कनक लता कच्छप, लक्ष्मी कुमारी, निशा कुमारी ,  दिनेश उराँव , आदि  मुख्य रूप से मौजूद थे।

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...